पब्लिक फर्स्ट। टीकमगढ़

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर असम पुलिस ने की छापेमारी की कार्यवाही। इस दौरान टीकमगढ़ पुलिस भी रही मौजूद रही। अब तक मिली जानकारी के अनुसार असम पुलिस की चार सदस्य टीम टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस के साथ पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के ठिकानो पर पहुंची। यहाँ देखिये कार्यवाही का पूरा वीडियो ,,,,

पुलिस ने यादवेंद्र सिंह के मकान को बनाया छावनी

बताय जा रहा है कि असम पुलिस और टीकमगढ़ पुलिस की ये टीम फ्रॉड के मामले में जांच करने पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पहुंची है। टीम द्वारा यादवेंद्र सिंह और उनके परिवार के लोगों से पूंछतांछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ कोतवाली प्रभारी आनंद राज ने बताया की कोर्ट के आदेश पर पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने यादवेंद्र सिंह के मकान को छावनी बना दिया है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link