पब्लिक फर्स्ट। दिल्ली

भारत सरकार द्वारा हालही में देश के दो राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए है। आपको बता दें बुधवार देर रात राष्ट्रपति भवन की ओर से जानकारी सांझा करते हुए बताया गया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही BJP के दिग्गज नेता इंद्रसेना रेड्डी नल्लू को पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गणेशी लाल की जगह रघुबर दास

ओडिशा के नव नियुक्त राज्यपाल रघुबर दास, फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। साथ ही वे 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री पद पर भी रहे है। लेकिन अब भारत सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुईं राज्य पाल बनाया है जिसके तहत वे ओडिशा के राज्यपाल दास गणेशी लाल की जगह लेंगे।

कौन है त्रिपुरा के नए राज्य पाल ?

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता इंद्रसेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी का जाना माना चेहरा हैं। अगर वर्तमान की बात करें तो वे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। और पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के राज्य पाल बनने के बाद वे इंद्रसेना त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link