पब्लिक फर्स्ट। छत्तीसगढ़। लोरमी

चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और जनता के मन में बीजेपी पक्ष में माहौल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल के राज्य में जाकर ही उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। बता दें सरमा इस दौरान न सिर्फ राज्य सरकार पर बरसे बल्कि कांग्रेस को भी जमकर निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही कांग्रेस के बड़े नेताओं पर भी सीधा हमला बोला।

कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा आज चारों और अकबर-अकबर सुनाई दे रहा था। असम में भी एक अकबर आया था, लेकिन वहां की जनता ने ने उसे दिल में बिठाया। जिसका नतीजा ये हुआ की आज सभी जिले में हिन्दू केवल अल्पसंख्यक बन कर रह गए हैं। एक अकबर आता है, तो 100 अकबर लाता है। वही मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर पर तानों की बौछार करते हुए कहा ‘कांग्रेस ने बाबर को पाला, भूपेश ने अकबर को पाला।

publicfirstnews.com

Share.
Leave A Reply