पब्लिक फर्स्ट । मंदसौर । मल्हारगढ़

एक ओर जहाँ मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश विधानसभा चुआव सर पर है तो वहीं कांग्रेस पार्टी और प्रदेश कांग्रेस चीफ कमलनाथ की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं बल्कि लगातार बढ़ती नजर आ रही है। मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा से सैकड़ों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी भोपाल पहुंचे। और कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध कर रहे है। दरअसल मल्हारगढ़ विधानसभा से पार्टी ने परशुराम सिसोदिया को टिकट दिया है।

दिग्विजय से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की बातचीत

जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता पुरजोर विरोध कर रहे है। और श्यामलाल जोकाचंद को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सर्वे में 88 पर्सेंट श्यामलाल जोकचंद का नाम आया था। लेकिन फिर भी कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद सैकड़ो की तादात में कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस के वॉर रूम पहुंचे। चार बस और 50 चार पहिया वाहन से पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता। दिग्विजय सिंह के बंगले पर भी कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे थे।

श्यामलाल जोकाचंद को टिकट देने की मांग

दिग्विजय सिंह से इन्हीं कार्यकर्ताओं को आश्वासन मिल चुका है। आश्वासन के बाद भी सैकड़ो की तादात में कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस के वॉर रूम पहुंचे। परशुराम सिसोदिया ने कमलनाथ की डेढ़ साल की सरकार में किसी भी तरह के जनहित के कोई कार्य नहीं किए थे, इसीलिए परशुराम सिसोदिया का विरोध किया जा रहा है। टिकट के परिवर्तन की मांग को लेकर के लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

publicfirstnews.com

Share.
Leave A Reply