पब्लिक फर्स्ट । बुरहानपुर। रिज़वान अंसारी

मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वसे राजनैतिक दलों में मची कलह खुलकर सामने आने लगी है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश के बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुई फ़ोटो पॉलिटिक्स थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल बुरहानपुर की सियासत का जाना माना नाम स्वर्गीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का फ़ोटो-पोस्टर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने अपने चुनावी कार्यालय में लगाया।

किसने शुरू की ‘ फोटो ‘ वाली पॉलिटिक्स ?

जिसके बाद से बुरहानपुर में जो सियासी तूफान उठा वो अब तक नहीं थमा है। भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए फ़ोटो को लेकर स्वर्गीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान ने आपत्ति जताई है। पूर्व मंत्री के बेटे ने भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस से कहा कि अपने पिता का पोस्ट क्यों नहीं लगते मेरे पिता के पोस्टर का दुरुपयोग क्यों ? पूर्व सांसद पुत्र हर्षवर्धन सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस के बीच फ़ोटो पॉलिटिक्स को लेकर विवाद जारी।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link