पब्लिक फर्स्ट I राजस्थान । राजसमंद 

राजस्थान विधानसभा चुनाव के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए राजधानी जयपुर के राजसमंद में पहुंचे। इस दौरना उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जमकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर निशाना साधा। बीजेपी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर तानों की बौछार करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस और अशोक गहलोत पर भरोसा करके उन्हें सरकार चलाने के लिए चुना है, लेकिन ये 5 साल तक ये केवल लड़ते रहे।

अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट की आपसी लड़ाई का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है। कांग्रेस के 5 सालों में राजस्थान में विकास का कोई काम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट के विवाद को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खूम हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी के कारण राजस्थान में सरकार चलाने को लेकर दुर्गति सामने आई।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply