पब्लिक फर्स्ट I इंदौर । महू

टिकट बटने के बाद से ही मध्यप्रदेश कांग्रेस में शुरू हुई बगावत अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इसी कड़ी में इंदौर के महू से कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार का कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के तौर पर इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद महू विधानसभा सीट से कांग्रेस के वर्तमान प्रत्याशी राम किशोर शुक्ल के खिलाफ निर्दलीय तौर पर कांग्रेस के ही बागी पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

हालाँकि ऐसा बिलकुल नहीं है की कांग्रेस पार्टी और मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व ने अंतर सिंह दरबार का टिकट काटने के बाद उन्हें कांग्रेस से बांधे रखने की और बगावत रोकने की कोशिश नहीं की। बल्कि उन्हें मनाने की तमाम कोशिश के बाद भी कांग्रेस संगठन और प्रदेश में पार्टी के आलकमान बुरी तरह नाकाम साबित हुए है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link