Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

June 6, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |
  • # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
  • #MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |
  • #CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |
  • #MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |
  • #CG FIRST | धमतरी: गंगरेल बांध में महिला ने लगाई छलांग, वाटर एंबुलेंस टीम ने बचाई जान; 5 साल की बच्ची भी थी साथ |
  • #MP FIRST | पद्म श्री डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, पुरातत्व क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना |
  • #CG FIRST | राजनांदगांव में व्यापम की B.Ed अनिवार्य परीक्षा संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा |
  • #UP FIRST | योगी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास और सुरक्षा पर रखे बड़े दावे |
  • #POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»Politics first»शिवराज ने सागर को किया ‘भाजपामय’
Politics first

शिवराज ने सागर को किया ‘भाजपामय’

Public First NewsBy Public First NewsNovember 8, 2023No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पब्लिक फर्स्ट I सागर ।

सागर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन बोले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सागर के विकास से कभी समझौता नहीं किया, जो मांगा वह दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सागर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के समर्थन में रोड शो करने सागर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने जनता का आशीर्वाद लेते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की। रोड शो को जनता का अपार समर्थन भी मिला। जगह-जगह रोड शो के चुनाव रथ का भव्य स्वागत भी पुष्प वर्षा के साथ किया गया।

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan Will Announce MP Youth Policy Today In  Bhopal ANN | MP Politics: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे युवा नीति  की घोषणा, युवाओं ने सरकार को दिए

भाजपामय हुआ सागर

मंगलवार को शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से कजलीवन मैदान में बने हैलीपेड पर पहुंचे। जहां से उन्होंने गुरु गोविंद सिंह वार्ड से महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर आरती कर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के समर्थन में रोड शो शुरू किया। इस भव्य रोड शो में बड़ी संख्या में लोग भी शामिल रहे। रोड शो विट्ठलनगर वार्ड होते हुए अंबेडकर मूर्ति से सुभाषनगर वार्ड विश्व भारती स्कूल मल्लपुरा शास्त्री वार्ड से भाग्योदय, बड़ा करीला, संत रविदास वार्ड भूतेश्वर मंदिर, भगत सिंह वार्ड रेलवे फाटक से मोतीनगर, चमेली चौक, रामबाग मंदिर, सराफा, कोतवाली से तीन बत्ती पर रोड शो का समापन किया गया।

CM Shivraj in Agar Malwa: श्री महाकाल महालोक की तर्ज पर बाबा बैजनाथ लोक का  होगा भव्य निर्माण- सीएम श‍िवराज सिंह चौहान - CM Shivraj in Agar Malwa: CM  Shivraj's road show

जैसे-जैसे रोड शो का काफिला आगे बढ़ रहा था, वैसे-वैसे लोगों की भीड़ भी काफिले से जुड़ती जा रही थी। हर 50 मीटर के दायरे में सागर वासियों ने 59 स्थानों पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने आतिशबाजी की। मोतीनगर से बड़ा बाजार और कोतवाली तक सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सोनी के नेतृत्व में बड़ी ही आकर्षक आतिशबाजी की गई। महिलाओं की भीड़ ने लाडली बहना योजना के शुरू करने को लेकर अपने भैया शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया तो पुरुषों और युवाओं ने सागर विधानसभा में हुए विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

रोड शो के दौरान पूरा शहर भाजपामय दिखाई दे रहा था। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप सभी सागर वासियों का अपार जन समर्थन और प्यार देखकर मन अभिभूत हैं। मैं जब सागर आया हूं आपका आशीर्वाद और स्नेह मुझे मिलता रहा है। आप सभी अपने बेटे और भाई भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार जैन को अपना आशीर्वाद प्रदान कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें और सागर के विकास में सहयोग करें।

तीनबत्ती न्यूज़.कॉम: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र  जैन के समर्थन में किया रोड शो

विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने कहा कि आप पहले और आपके सागर में अंतर साफ देख सकते हैं। सड़कें चौड़ी हो गई है। गली–गली स्ट्रीट लाइट से मोहल्ले और कालोनियां जगमगा रहे हैं। शहर में लाखा बंजारा झील के ऊपर बने एलिवेटेड कॉरिडोर ने 20 से अधिक वार्डों की ट्रैफिक की समस्या को हल कर दिया है, जिससे रहवासी वह लंबे समय से जूझ रहे थे। इस कॉरिडोर ने जिला अस्पताल, बस स्टैंड, कॉलेज, सरकारी दफ्तरों, स्कूलों जाने वाले समेत उन सभी लोगों के लिए सुविधा दी है जो रोजाना यातायात की समस्या से जूझते थे।

CM Shivraj Singh Chouhan Government Announcement For Hailstorm Affected  Farmers In Sagar And Vidisha ANN | MP News: ओला प्रभावित क्षेत्रों के लिए  CM शिवराज का एलान, जानें- कितना मुआवजा देगी ...

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास से कभी भी समझौता नहीं किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री भूपेंद्र सिंह से सागर के विकास को लेकर मैंने जब-जब भी मांग की है, उन्होंने खुले दिल से उसे पूरा किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो के दौरान बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र ने रोड शो के रूट पर लगी महापुरुषों और वीरांगना की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

सिवनीः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हुआ आत्मीय स्वागत - हिन्दुस्थान  समाचार

रोड शो में मुख्य रूप से नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद राज बहादुर सिंह, महापौर संगीता सुशील तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, अनु श्री जैन, श्याम तिवारी, प्रदीप पाठक, जगन्नाथ गुरैया, रामकुमार साहू, नितिन बंटी शर्मा, विक्रम सोनी, मनीष चोबे, रीतेश मिश्रा, यश अग्रवाल, संध्या भार्गव, नेवी जैन, कपिल मलैया, अनिल नैनधारा समस्त पार्षद,पार्टी के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपस्थित थे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

AAP ASHISHAGRAWAL ASHOKGEHLOT BHUPESHBAGHEL bjp CGBJP congress digvijay KAMALNATH KEJRIWAL MP BJP OFFICESHIVRAJ RAJASTHANBJP SAGAR SAGAR BJP VDSHARMA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांग्रेस एक समस्या, भाजपा उसका समाधान- योगी आदित्यनाथ
Next Article PM मोदी ने नरोत्तम को क्या कहा ?
Public First News

Related Posts

Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |

Politics first June 4, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | तमिलनाडु में बदलाव की लहर, रासीपुरम में सीएम डॉ. मोहन यादव का रोड शो |

MP FIRST April 21, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | भोपाल ब्रेकिंग: कांग्रेस के टैलेंट हंट पर मंत्री विश्वास सारंग का तीखा हमला |

Politics first February 2, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, विश्वास कैलाश सारंग ने जताया दुख |

Politics first January 28, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर्ड विमान क्रैश — सभी सवारों की मौत की पुष्टि |

Politics first January 28, 20260 Views
Politics first By Public First News0 Views

#POLITICS FIRST | भोजशाला में सरस्वती पूजा पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने डिग्विजय सिंह से सवाल किए |

Politics first January 21, 20260 Views

Comments are closed.

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,394 Next
Don't Miss

#MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

By Public First News MP FIRST June 6, 20260 Views

इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश ने एक बार फिर वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई…

MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |

June 5, 2026 CG FIRST
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?