पब्लिक फर्स्ट I मुरैना । देवेंद्र राजपूत

दीपावली के बाद आगामी 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, जिसके चलते राजनैतिक दलों ने अपने बड़े चेहरों को मध्यप्रदेश के चुनावी रण में उतार दिया है। प्रदेश के नेताओं और स्टार प्रचारकों के साथ साथ केंद्रीय नेतृत्व तक सभी चुनाव के प्रचार में जुटे हुए है। लेकिन इसी बीच मध्यप्रदेश के मुरैना से एक चौंकाने वाले मामला समाने आया है। जहां विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थक साड़ियां बांट रहे थे।

BJP समर्थक ने ये क्या किया ?

आदर्श आचार सहिंता लगने के बाद भी मुरैना से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थकों ने जनता को लुभाने के लिए ऐसा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस और एसएसटी टीम ने दो बंडल साड़ियां जप्त की है। मतदाताओं को लुभाने के लिए गांव में बाटी जा रही थी साड़ियां। शिकायत मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थक यहां हुई कार्रवाई। सिविल लाइन थाना इलाके के सुमावली विधानसभा के जारह गांव का मामला।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.