पब्लिक फर्स्ट I दतिया

दिल्ली और पंजाब की सत्ता का स्वाद चखने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का सपना देख रही आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी ने तगड़ा झटका दिया है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका। दरअसल आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए केजरीवाल के नेता एडवोकेट वीरेंद्र रघुवंशी।

भारतीय जनता पार्टीके दिग्गज नेता और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में आकर वीरेंद्र रघुवंशी ने आम आदमी पार्टी को अलविदा किया। उन्होंने ये ऐलान किया है की पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देँगे। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा कार्यालय पर दिलाई भाजपा की सदस्यता। भारतीय जनता पार्टी में आने पर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के नेता वीर सिंह रघुवंशी जी का किया स्वागत। इस दौरान रघुवंशी ने कहा दतिया का भविष्य भाजपा व डॉ नरोत्तम मिश्रा के हाथ मे ही सुरक्षित है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.