पब्लिक फर्स्ट I दतिया ।

दतिया से भाजपा प्रत्याशी व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के तूफानी चुनाव प्रचार व उनको मिल रहे भारी जनसमर्थन ने दतिया चुनाव को एक तरफा करके रख दिया है।कांग्रेस सहित अन्य प्रतिद्वंदियों के जोश ठंडे पड़ते दिख रहे है।वही शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रो में चुनाव प्रचार के दौरान भी डॉ मिश्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा आज कांग्रेस के नेता दतिया के लिए बड़ी बड़ी बातें कर रहे है। अरे यह कांग्रेसी जब भगवान राम कि नही हुए,राष्ट्र के नही हुए तो यह दतिया वालो के कैसे हो जाएंगे ? इसका तो कोई जवाब दे। यही कांग्रेस है जिसने 50 साल तक दतिया को बर्बाद किया ऐसी कांग्रेस को यहां अगर विकास नही दिख रहा तो क्या बड़ी बात है। डॉ मिश्रा ने इस दौरान लाडली बहना से लेकर किसान सम्मान निधि योजना तक ग्रामीणों से सीधे संवाद भी किया।

डॉ मिश्रा का चुनाव प्रचार अब चरम पर है।शनिवार को भी उन्होंने विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो ग्राम पंचखोरा,बडौन कला,उपरांय ,सीता पुर सहित आधा दर्जन से अधिक गाँवो में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाएँ ली। डॉ मिश्रा के इन गाँवो में पहुँचते ही दिवाली जैसा माहौल हो गया। आतिशबाजी बाजी के बीच पुष्प वर्षा कर डॉ मिश्रा का स्वागत किया गया।डॉ मिश्रा को अपने बीच पाकर लोगो कि खुशी देखते ही बनती थी। डॉ मिश्रा कि साभाओ में भी भारी भीड़ उन्हें सुनने पहुँची।

डॉ मिश्रा ने नुक्क्ड़ साभाओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप किसी पर भी भरोसा कर लेना लेकिन कांग्रेसियो पर कभी भरोसा मत करना। यह किसी के सगे नही है। अरे जब यह भगवान राम के नही हुए, यह अपने राष्ट्र भारत के नही हुए तो यह आपके क्या होंगे। यह वही कांग्रेस है जो भगवान राम को काल्पनिक और राम के भव्य मंदिर कि तारीख पर सवाल उठाती है। यह वही कांग्रेस है जब देश पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक,एयर स्ट्राइक करता है तो सेना पर सवाल उठाती है। यह कमलनाथ जी भी वही है जो महान भारत को बदनाम भारत कहकर दुनिया मे देश की छवि खराब करते है। यह कांग्रेस जब भगवान राम कि नही हुई,अपने राष्ट्र की नही हुई तो दतिया वालो समझो यह कैसे आप कि हो जाएगी।यह कभी आप कि नही हो सकती है।

डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी किसी के नही हो सकते इसका सबसे बड़ा सबूत तो दतिया में ही है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भारती और उनका परिवार क्या दतिया का हुआ? नही हुआ। दतिया का होता तो दतिया वासियों को क्या 50 साल तक दुख तकलीफ में रहने देता। डर के साए में जीने देता। इन्होंने यहां 65 साल राजनीति कि और 35 साल राज किया यानी यहां विधायक रहे। 10 साल राजेन्द्र भारती व 25 साल उनके पिता जी। लेकिन इन 35 सालों में इन्होंने दतिया वालो को सड़क ,बिजली,पानी ,स्वास्थ्य देना तो दूर शांति से जीने तक नही दिया। डकैतो व गुंडों के ख़ौफ़ में एक पूरी पीढ़ी गुजर गई। इन्होंने दतिया वालो को अपना माना होता ,उनके दुख दर्द को समझा होता तो 35 साल में क्या नही किया जा सकता था। में जो 15 साल में कर सकता हूँ यह 35 साल में नही कर सके ,क्यों। मेरा तो कहना है कि जो भी कांग्रेसी वोट मांगने आए उससे दतिया वासी बस एक ही सवाल पूछे। जो बदलाव 15 साल में सकता है वह 35 साल में क्यों नही हुआ?

डॉ मिश्रा ने कहा कि दतिया वासियों को 50 साल तक दतिया को बर्बाद करने वाले यही कांग्रेसी है। इन्होंने गड्ढे-गुंडों व सट्टा व कट्टा वाली दतिया बनाई थी।इन्हें तो विकसित व शांति का टापू वाली दतिया दिख ही नही सकती है। जिस कांग्रेस के राजेन्द्र भारती और उनके साथियों ने यहां तांगे चलवाए हो उन्हें दतिया से हवाई जहाज उड़ते कैसे दिखेंगे। जिन्होंने यहां पानी बिकवाया हो वह घर घर आ रहे शुद्ध जल को कैसे पचा पाएंगे।जिनके समय पर इलाज नही मिलता हो उस दतिया में 400 बिस्तरों का अस्पताल और मेडिकल कॉलेज यह कैसे देख पाएंगे।इनके राज में डाकुओं, गुंडों का राज था अब शांति का राज है।यह कैसे सहन कर पाएंगे।
इन कांग्रेसियो को विकास नही दिख सकता है। इन्हें लगता है डर। खुद कि नाकामी सामने आने का डर। डॉ मिश्रा ने कहा कि एक नाकाम आदमी हमेशा डर में ही जीता है।

गलती से भी कांग्रेस को वोट नही देना

डॉ मिश्रा ने केंद्र व राज्य कि भाजपा सरकारों कि जन कल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी भी उपस्थित लोगों से ली। उन्होंने महिलाओं से पूछा सभी को लाडली बहन योजना का लाभ मिल रहा है कि नही। सभी महिलाओं ने हाथ उठाकर ‘हा’ बोला। उन्होंने किसानो से पूछा खातों में 10 हज़ार रुपए आ रहे है कि सभी किसानो के एक साथ ‘हा’ से सभा स्थल गूंज गया।डॉ मिश्रा ने कहा कि लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस मिल रहा है यह सभी को पता है। लाडली आवास योजना भी लागू है एक भी बहन आने वाले दिनों में बिना आवास कि नही रहेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा ही है जो गरीब,किसान,महिला कल्याण का काम करती है। कांग्रेस कभी आपके बारे में नही सोचती है।आपने गलती से भी कांग्रेस को वोट दिया तो सबसे पहले यह लाडली बहना ,किसान सम्मान योजना ही बंद करेगी।इसलिए भूल कर भी कांग्रेस को वोट नही देना है।उसको दिया वोट आपका भविष्य तो खराब करेगा ही दतिया कि उड़ान भी रोक देगा।आपको कमल का बटन दबाकर भाजपा को फिर जिताना है जिससे आप मजबूत हो सके, राष्ट्र मजबूत हो सके।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.