पब्लिक फर्स्ट। भोपाल

भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह जोरों शोरों से जनसंपर्क में लगे हुए है। क्योंकि आगामी 17 नवंबर को होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। कल शाम 5 बजे चुनाव प्रचार की गति थम जाएगी। जब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ध्रुवनारायण सिंह जनसंपर्क के तहत भोपाल के सेवाय मार्केट पहुंचे। जहां व्यापारियों ने ध्रुवनारायण सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया।

ध्रुवनारायण सिंह का जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी के शाहपुरा मंडल अध्यक्ष उत्कर्ष नायक के नेतृत्व में वार्ड-50 के सेवाय मार्केट क्षेत्र तिलंगा में लोगो ने ध्रुवनारायण सिंह का विजयश्री का तिलक लगाकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। साथ में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, वार्ड-50 पार्षद एमआईसी सदस्य सुषमा बवीसा,वार्ड-51पार्षद स्नेहालता रघुवंसी सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link