पब्लिक फर्स्ट | आइजोल |

मिजोरम में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। लालदुहोमा ने शुक्रवार सुबह 11 बजे आइजोल के राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति के सामने CM पद की शपथ ली।

लालदुहोमा इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी इंचार्ज और कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। मिजोरम में 40 सीटों पर हुए चुनाव में ZPM ने 27 सीटें जीतीं। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 10, भाजपा को 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है। publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link