किसान फर्स्ट। नासिक। किसान फर्स्ट ब्यूरो।

महाराष्ट्र में प्याज उत्पादन करने वाले किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया। ये किसान प्याज के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे है। किसानों की शिकायत है कि उन्हे उनकी उपज का सही दाम नही मिल पा रहा है।

https://youtu.be/fGRGi2PBC-Y

केंद्र सरकार द्वारा कांदे के निर्यात पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद महाराष्ट्र के कांदा उत्पादक किसान आक्रामक हो गए हैं। नासिक के किसानों ने आगरा-मुंबई हाईवे को तीन स्थानों पर जाम कर दिया और बाजार मंडियों में कांदे की नीलामी प्रक्रिया रोक दी। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में कांदे की बढ़ती कीमतों को काबू में रखने के लिए कांदे के निर्यात पर 31 मार्च 2024 तक प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद किसानों ने शुक्रवार को नासिक के लासलगांव, चांदवड, नांदगांव, डिंडोरी, येवला, उमराने और अन्य स्थानों की स्थानीय मंडियों में नीलामी बंद करा दी।

अधिकारियों के अनुसार, लासलगांव कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) में नीलामी नहीं हुई, लेकिन लासलगांव एपीएमसी के विंचुर और निफाड उप-समितियों में नीलामी हुई। प्याज से लदे 600 वाहन शुक्रवार को विंचुर पहुंचे। शुक्रवार को कांदे की न्यूनतम कीमत 1,500 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 3,300 रुपये प्रति क्विंटल और औसत 2,700 रुपये प्रति क्विंटल थी। publicfirstnews.online

Share.

Comments are closed.

Secret Link