पब्लिक फर्स्ट । शैलेन्द्र शर्मा । गोटेगांव ( नरसिंहपुर)

नरसिंहपुर जिले के गोटेगाँव पुलिस थाना अन्तर्गत फुहारा चौक से रिपटा की और जाने वाले मुख्य मार्ग, सिंधी कालोनी के बीच शीतल धर्मशाला के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने राह चलती युवती को गोली मारकर हत्या की वारदात को अनजान दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती रात लगभग 10:00 बजे की है । घटना के बाद मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवती को स्थानीय शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां डॉक्टर ने चैक करने के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया ।

घटना की पूरी वारदात बीती रात की रात्रि 10 से 10:10, के बीच घटित उक्त घटना सीसीटीवी मे कैद हुई है । जिसकी फुटेज प्राप्त कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है | बताया गया है कि अज्ञात आरोपी एवं मृतक युवती जिसकी उम्र लगभग 20-22 वर्ष बताई गई है,थोड़ी दूरी बनाकर स्टेशन तरफ से साथ साथ चल रहे थे,घटना की विडियो वायरल हो चुकी जिसमें अस्पष्ट सीसी टीवी फुटेज से ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी एवं मृतिका एक दूसरे से परिचित थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका जिसका नाम काजल साहू पिता महेश साहू निवासी नयाबाजार गोटेगांव बताया गया है , घटना के कुछ मिनिट पूर्व जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस से जबलपुर से लौटी थी । मृतिका श्रीधाम स्टेशन पर उतरकर अपने घर की और लौट रही थी थी कि महज अपने घर से कुछ ही दूरी पर आरोपी ने इस हत्या को अंजाम दिया।

हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विरासत में ले लिया है आरोपी शिक्षक कॉलोनी निवासी गोटेगांव देवेंद्र पटेल उर्फ डीके 23 वर्ष पिता हरगोविंद बताया गया है आकर्षित परिजनों एवं सर्व साहू समाज ने मिलकर नगर बंद करने के साथ-साथ ज्ञापन देने के साथ-साथ सर्व साहू समाज एवं परिजनों ने मिलकर आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग कर विधायक के लगाए मुर्दाबाद के नारे मौके पर प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ मौजूद रहा | publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link