Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

June 6, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |
  • # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
  • #MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |
  • #CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |
  • #MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |
  • #CG FIRST | धमतरी: गंगरेल बांध में महिला ने लगाई छलांग, वाटर एंबुलेंस टीम ने बचाई जान; 5 साल की बच्ची भी थी साथ |
  • #MP FIRST | पद्म श्री डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, पुरातत्व क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना |
  • #CG FIRST | राजनांदगांव में व्यापम की B.Ed अनिवार्य परीक्षा संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा |
  • #UP FIRST | योगी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास और सुरक्षा पर रखे बड़े दावे |
  • #POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»MP FIRST»MP FIRST | महिला मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन
MP FIRST

MP FIRST | महिला मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन

Public First NewsBy Public First NewsJanuary 27, 2024No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाकर अंत्योदय के लक्ष्य को हासिल करेगी भाजपा
पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चल रही हमारी सरकार

  • डॉ. मोहन यादव
    मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री समेत अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन
    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी जिन बातों को लेकर जनता के बीच गई थी, उनमें से अधिकांश लक्ष्य हमारी सरकार ने हासिल कर लिए हैं। अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य है। हमारी सरकार ’वसुधैव कुटुम्बकम’ के मंत्र पर आगे बढ़ रही है और इसको साकार करने की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने आसपास के व्यक्तियों को किस तरह सहारा देते हैं? यही हमारी संस्कृति की विशेषता भी है। अंत्योदय और गरीब कल्याण के लक्ष्यों को हासिल करने में महिला स्व सहायता समूहों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तीकरण के माध्यम से इन लक्ष्यों को हासिल करना चाहती है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती विजया राहटकर ने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित स्व सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला को सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, अभियान की प्रदेश संयोजक श्रीमती लता वानखेड़े एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सह संयोजक श्रीमती माया नारोलिया ने भी संबोधित किया।
    पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चल रही हमारी सरकारः डॉ. मोहन यादव
    कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश और दुनिया को यह बताया है कि सरकार क्या होती है? उन्होंने कहा कि पहले हमारी सरकार पर हिंदूवादी होने के आरोप लगते थे। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने तीन तलाक पर रोक लगाकर इसे गलत साबित कर दिया है। इस बुराई के कारण मुस्लिम बहनों का जीवन नर्क बन जाता था और अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश के कई राजनीतिक दल इसे चुपचाप देखते रहते थे। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सुप्रीम कोर्ट के एक 35 साल पुराने निर्णय जिसमें तीन तलाक को अवैध बताया गया था, को लागू किया और कई मुस्लिम बहनों के जीवन को नर्क बनने से बचा लिया।
    बहनों के जीवन में उजाला ला रहे स्व सहायता समूह
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का पवित्र काम हो रहा है, ये समूह बहनों के जीवन में उजाला ला रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार तो बहनों के जीवन को बदलने के लिए काम कर ही रहे हैं, हमारी प्रदेश सरकार भी ऐसे ही प्रयास कर रही है। उज्जैन में एक गारमेंट फैक्ट्री सरकार के प्रयासों से शुरू हुई है, जिसमें सिर्फ 4000 महिला कर्मचारी ही हैं। उन्होंने कहा कि आज जो स्व सहायता समूह बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास कर रहे हैं, कल वो फैक्ट्रियों के संचालन जैसे बड़े काम भी करेंगे। लेकिन हमें षडयंत्रों और दुष्प्रचार से सतर्क रहकर काम करना है। कई ताकतें हमें भटकाना चाहती हैं, बहनों के विकास में रोड़े अटकाना चाहती हैं, हमें लड़ाना और फूट डालना चाहती हैं। हमें इनसे बचते हुए लगातार आगे बढ़ना है।
    नेहरू जी ने कहा था-नहीं फहराने देंगे भगवा, मोदी जी ने हर घर पर फहरा दियाः श्री हितानंद जी
    कार्यशाला को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि 1951 में जनसंघ की स्थापना हुई थी। उसके बाद कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी अपने लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ती रही। उस समय के प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने कहा था कि हम देश की एक इंच जमीन पर भी भगवा नहीं फहराने देंगे। उनको जवाब देते हुए जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने संसद में ही कहा था कि हम ऐसी मानसिकता को कुचल देंगे। श्री हितानंद जी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण का भाजपा का संकल्प पूरा हो चुका है और 22 जनवरी को हम सभी ने देखा है कि किस तरह से घर-घर पर भगवा लहराया है।
    ’अंत्योदय’ को हासिल करने, भारतमाता को परम वैभव पर पहुंचाने में सहयोग करें समूह
    श्री हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना चाहती है। पार्टी के इस संकल्प की पूर्ति में स्व सहायता समूहों की अहम भूमिका है, जो अप्रशिक्षित और अकुशल बहनों को प्रशिक्षित करके उन्हें विभिन्न उद्यमों से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 4.5 लाख से अधिक स्व सहायता समूह हैं, जिनसे 50 लाख से अधिक बहनें जुड़ी हैं। बहनों को आर्थिक के अलावा राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी हमारी प्रदेश सरकार काम कर रही है और इस मामले में हमारी प्रदेश सरकार एक कदम आगे हैं। राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए हमारी केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है, जबकि हमारी प्रदेश सरकार पहले ही 50 प्रतिशत आरक्षण दे चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी के साथ एक ड्रोन भी चल रहा है, जो खेतों में काम का प्रदर्शन करता है। आगामी समय में प्रधानमंत्री जी देश में 17000 से अधिक ऐसे ड्रोन वितरित करेंगे, जिन्हें हमारी ड्रोन दीदी उड़ाएंगी। श्री हितानंद जी ने कहा कि भाजपा के बड़े लक्ष्यों में से दो को हासिल किया जा चुका है। तीसरा लक्ष्य है-अंत्योदय। गरीब महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाकर इस लक्ष्य को हासिल करने में स्व सहायता समूहों की भूमिका महत्वपूर्ण होने जा रही है।
    मध्यप्रदेश में बनेगी 16 लाख 4 हजार लखपति दीदियां-श्रीमती विजया राहटकर
    पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती विजया रहाटकर ने महिला मोर्चा की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान महिला मोर्चा के साथ ही पार्टी का भी है। सांसद से लेकर सरपंच तक इस अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें से 16 लाख 4 हजार दीदियां जब मध्यप्रदेश में बनेंगी तो परिवारों में खुशहाली आ जायेगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ’सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास’ की बात सार्थक होगी। इस दौरान श्रीमती विजया रहाटकर ने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जिसमें अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
    कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने का बड़ा माध्यम-सुश्री कविता पाटीदार
    पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होना महिला सशक्तिकरण का आभास हमें करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेज गति से विकास हो रहा है और दुनिया हमें सम्मान की दृष्टि से देख रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 163 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया, इसमें महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। शक्ति वंदन स्वसहायता एवं एनजीओ संपर्क अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने का बड़ा माध्यम साबित होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो देश भर में 2 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का टारगेट दिया है हमें उसे पूरा करने के लिए तेजी से काम करना होगा।
    30 और 31 जनवरी को होगी जिला स्तर पर कार्यशाला-श्रीमती लता वानखेड़े
    पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं अभियान की प्रदेश संयोजिका डॉ. लता वानखेड़े ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन 30 और 31 जनवरी को किया जाएगा। 4 से 6 फरवरी तक जिला स्तर पर स्वसहायता समूह फेडरेशन पदाधिकारियों एंव एनजीओ के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वसहायता समूहों का सम्मेलन 14 से 25 फरवरी तक सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
    अभियान मील का पत्थर साबित होगा-श्रीमती माया नारोलिया
    महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और अभियान की सह संयोजक श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हमें प्रदेश के स्वसहायता समूह और एनजीओ के साथ संवाद स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिए गए लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाना है।
    इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश मंत्री व विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, खंडवा महापौर श्रीमती अमृता यादव, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति दुबे, श्रीमती बबीता परमार, श्रीमती मीना जोनवाल, महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, सह मीडिया प्रभारी श्रीमती जया शर्मा, मोर्चा कार्यालय मंत्री श्रीमती श्वेता त्यागी, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती माधुरी सांवले, सह सोशल मीडिया प्रभारी सुश्री प्रियांशा उर्मलिया, श्रीमती कविता डाबी सहित कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती शशि पटेल ने किया।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसरकार से समर्थन वापस लेगी RJD, सरकार बनाने का दावा पेश करेगी
Next Article मोहन सरकार का बड़ा फैसला
Public First News

Related Posts

MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

MP FIRST June 6, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

MP FIRST June 5, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

MP FIRST June 5, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |

MP FIRST June 5, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | पद्म श्री डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, पुरातत्व क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना |

MP FIRST June 4, 20260 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | छिंदवाड़ा में महिला प्रधान आरक्षक ने आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस |

MP FIRST June 3, 20260 Views

Comments are closed.

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,394 Next
Don't Miss

#MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

By Public First News MP FIRST June 6, 20260 Views

इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश ने एक बार फिर वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई…

MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |

June 5, 2026 CG FIRST
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?