बिहार की राजनीति में बीते एक सप्ताह से चल रहा अटकलों का दौर शनिवार को समाप्त हो रहा है। संभावना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होने और राजग के साथ नई सरकार बनाने की घोषणा कर दें। वे राजभवन जाकर त्याग पत्र देंगे। उसके बाद भाजपा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के 82 विधायक उनके समर्थन में राज्यपाल को पत्र सौपेंगे। सबकुछ तय रणनीति के अनुसार चला तो रविवार को नीतीश कुमार आठवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया गया कि पहले की तरह अगली सरकार में भी भाजपा कोटा के दो उप मुख्यमंत्री होंगे। इनमें से एक सुशील कुमार मोदी भी हो सकते हैं। शुक्रवार को दिन भर इसी फेरबदल से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियां चलती रहीं।

#BiharNews#Bihar#NitishKumar#BJP#JDU#NDA#news#hindi#hindinews#latestnews#latestupdates#india

Share.
Leave A Reply