मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री व न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के समक्ष पार्टी प्रदेश कार्यालय में सागर जिले के सुरखी से कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विधायक पारूल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष छिंदवाड़ा अमित सक्सेना, डॉ. प्रतीभा राजगोपाल, जनपद सदस्य गैरतगंज, रिजवान खान, जनपद सदस्य बेगमगंज वीरेन्द्र सिंह यादव, जनपद सदस्य गैरतगंज दीपक धाकड़, जनपद सदस्य बेगमगंज सुरेश, देवेंद्र, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र सिंह यादव, मध्यप्रदेश पुलिस कर्माचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष बल्लू यादव, यादव महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव, रायसेन पसमांदा मुस्लिम समाज जिलाध्यक्ष अफरोज अली, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा यादव बिट्टू, बेगमगंज युवा कांग्रेस ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव, शासकीय महाविद्यालय छिंदवाड़ा पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान सहित सरपंच प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश सह संयोजक संजय वर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

Secret Link