• सीएम डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन में सुनी जन समस्याएं, कई अधिकारियों पर गिरी गाज
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन से लंबित जन समस्याओं का किया निराकरण
  • लापरवाह तीन अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, एक की सेवा समाप्त, 2 की वेतन वृद्धि रुकी
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों की समस्याओं को लंबित रखने वाले दोषी अधिकारी-कर्मचारियों को दंडित करने के आदेश दिए
  • मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों के अधिकारियों को बधाई भी दी।
  • मुख्यमंत्री ने अच्छे काम के लिए सागर, कटनी, सिंगरौली, विदिशा और सीहोर जिलों के अधिकारियों को बधाई दी
  • सीएम ने जबलपुर भेड़ाघाट एक आवेदक को आयुष्मान योजना का लाभ विलंब से मिलने पर दोषी पर 82 हजार रुपए का अर्थ दंड लगाया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समाधान ऑनलाइन (Samadhan Online) में विभिन्न जिलों के नागरिकों के लंबित प्रकरणों में समाधान करवाया. इस दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. CM  मोहन यादव ने कहा है कि नागरिकों की समस्याएं लंबे समय तक लंबित रखने वाले दोषी अधिकारी-कर्मचारी दंडित किए जाएंगे. आमजन का कल्याण ही राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है. राजस्व, छात्रवृत्ति वितरण सहित अन्य योजनाओं की स्वीकृति और योजनाओं की राशि वितरण संबंधी कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए.

अच्छा काम करने वालों को बधाई

सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) में उल्लेखित शिकायतों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों और सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों को बधाई दी. इन जिलों में सागर, कटनी, सिंगरौली, विदिशा और सीहोर जिलों के अधिकारियों करें बधाई मिली. श्रेष्ठ कार्य करने वाले और उच्च प्रदर्शन वाले विभागों में ऊर्जा, नगरीय विकास, महिला एवं बाल विकास, पंचायत ग्रामीण विकास एवं गृह विभाग शामिल हैं.

समाधान ऑनलाइन में बैतूल जिले के चन्द्र प्रकाश धोटे के प्रकरण बंटवारे के आवेदन का समाधान भी हो गया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐसे लंबित प्रकरण अभियान के अंतर्गत निराकृत करने के निर्देश दिए. सागर की छात्रा खुशबू गुर्जर द्वारा नि:शुल्क सायकिल मिलने में हुए विलंब की जानकारी समाधान ऑनलाइन में आते ही छात्रा को सायकिल मिल गई. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी जिलों में सायकिल वितरण के लंबित प्रकरण हल करने के निर्देश दिए. रीवा जिले की छात्रा शीतल तिवारी को गाँव की बेटी योजना में मिलने वाली राशि का भुगतान भी समाधान ऑनलाइन के माध्यम से किया गया. इस प्रकरण में उच्च शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को निलंबित करने और एक अधिकारी की सेवा समाप्ति का निर्णय लिया गया.

दो पटवारी निलंबित, अधिकारी को कारण बताओं सूचना पत्र होगा जारी

भोपाल के अनिल मालवीय के अपने निवास के निकट नालियों के फर्शीविहीन होने की शिकायत पर नगर निगम के दोषी कर्मचारी की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना जिले के समंदर सिंह द्वारा परिजन की सर्पदंश से मृत्यु पर राहत राशि प्राप्त न होने की शिकायत कर पटवारी के निलंबन और संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे प्रकरणों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम का उपयोग कर समय पर कार्य पूरे करवाए जाएं. दतिया जिले के ऋषि पुरोहित ने अपनी भूमि किसी अन्य व्यक्ति को आवंटन होने और करीब सवा साल तक कार्यवाही न करने की शिकायत की थी. इस मामले में दोषी पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए. गुना जिले के हेमंत जायसवाल द्वारा आहार अनुदान की राशि प्राप्त न होने से जिला एवं राज्य स्तर पर पोर्टल में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए.

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link