मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को परखा। यहां राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब हमें इस ऐतिहासिक पल का इंतजार है। पूरे देश के लोग भी राष्ट्रीय खेलों का इंतजार कर रहे हैं। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और चूंकि राज्य मेजबान है, इसलिए राज्य के लोग उत्साहित हैं, सभी का स्वागत करेंगे और यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। हमारी देवभूमि भी खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी।

सीएम ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब हमें इस ऐतिहासिक पल का इंतजार है। पूरे देश के लोग भी राष्ट्रीय खेलों का इंतजार कर रहे हैं। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और चूंकि राज्य मेजबान है, इसलिए राज्य के लोग उत्साहित हैं, सभी का स्वागत करेंगे और यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। हमारी देवभूमि भी खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 जनवरी 2025 से उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या भी साथ थीं। राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि खिलाड़ियों और आगन्तुकों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जाय। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ अवसर पर जनपद और ब्लॉक स्तर पर एलईडी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोग लाइव प्रसारण सुगमता से देख सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर अलग छवि बनाने का यह सुनहरा अवसर है।

आपको बता दें 38वें राष्ट्रीय खेलों में दुनियाभर से चुन-चुनकर उपकरण मंगाए गए हैं। रोइंग के लिए नाव पुर्तगाल से आई हैं तो उनकी पतवार और चप्पू अमेरिका व हंगरी से मंगाए गए हैं। इसी तरह 16 खेलों के उपकरण अमेरिका व यूरोपीय देशों से खरीदे गए, जिनके जरिये राष्ट्रीय खेलों के बाद भी हमारे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और माहौल मिलता रहेगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जिस भी खेल में जिस देश का उपकरण बेस्ट है, उसे राष्ट्रीय खेलों के लिए मंगाया गया है। कुछ जगहों पर ये उपकरण और उनसे संबंधित मशीनरी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने का काम अंतिम चरण में है। हमारे यहां जिन खेलों को कराने की सुविधा नहीं थी, उन खेल विधाओं के लिए भी विश्वस्तर के खेल मैदान व साइकिलिंग वैलोड्रम जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। क्वालिटी के मामले में कोई समझौता नहीं किया। आने वाले समय में अगर हमारा कोई खिलाड़ी ओलंपिक जैसी प्रतियोगिता के लिए योग्य साबित होता है तो उसके अभ्यास की सुविधा हमारे पास उपलब्ध होगी। खेल उपकरण मंगाने का फैसला संबंधित खेल विशेषज्ञों की मदद से किया गया। इन उपकरणों को उपयोग ओलंपिक स्तर के खेलों में होता है। ये उपकरण फ्रांस, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्पेन, जापान, अमेरिका, नीदरलैंड, स्वीटजरलैंड, इंग्लैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया आदि से मंगाए गए हैं ।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply Cancel Reply