• प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने ज्ञान का मंत्र दिया है जिसका अर्थ है गरीब युवा अन्नदाता और नारी है। ज्ञान पर ध्यान के धेय वाक्य को साकार करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार काम कर रही है।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने चार मिशन, युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 वर्ष में युवाओं के लिए 2 लाख 50 हजार सरकारी नौकरियों में भर्ती का लक्ष्य नियत किया गया है। खेल
  • प्रदेश के सभी 55 जिलों में खेल स्टेडियम का निर्माण होगा।
  • प्रदेश में 18 खेलों की 11 खेल अकादमी आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रही हैं।

रोजगार

-प्रदेश में विभिन्न कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव से वर्तमान वित्त वर्ष में 5000 से अधिक आईटीआई उतरन युवाओं को चयनित किया है
-प्रदेश में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड 7 लाख युवाओं को 5000 करोड रुपए का स्वरोजगार ऋण वितरित हुआ
-मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में वर्ष 2024 में 15,388 चयनित युवाओं को औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्य का अवसर दिलवाते हुए लगभग 37 करोड़ की स्टाइपेंड राशि वितरित की गई।
-प्रदेश में युवाओं के लिए जॉब फेयर योजना और करियर काउंसलिंग योजना का भी 93 किया जा रहा है

शिक्षा

  • 2025 में प्रदेश में 22 नए आईटीआई प्रारंभ होंगे।
  • प्रदेश में प्रत्येक संभाग में आईआईटी की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।

आवास योजना
-प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गरीबों के पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से सरकार हो रहा है।

  • योजना में प्रदेश में 36 लाख ग्रामीण और 8 लाख से अधिक शहरी परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है।
  • शिक्षा में गुणवत्ता के लिए भोपाल ग्वालियर जबलपुर इंदौर उज्जैन रीवा के 6 विश्वविद्यालय में इनक्यूबेशन केदो की स्थापना की गई है।

राशन वितरण
केंद्र सरकार द्वारा निशुल्क राशन वितरण योजना को वर्ष 2028 तक के लिए बढ़ा दिया गया है

मुख्यमंत्री किसान कल्याण

  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 81 लाख से अधिक किसानों को गत वर्ष 4000 करोड़ रुपए से अधिक राशि का अंतरण किया गया।
    -2 लाख किसानों से प्रदेश में पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का उपार्जन कर 3000 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान किया गया
    -मध्य प्रदेश को कृषि उत्पादन में निरंतर अग्रणी स्थान मिल रहा है सात बार कृषि कर्मण अवार्ड भी प्राप्त हुए हैं
  • प्रदेश में सिंचित क्षेत्र का रकबा अगले 5 वर्ष में 50 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा है

दुग्ध उत्पादन
-प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच एमओयू हुआ है।

  • मध्य प्रदेश में देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9% उत्पादन होता है इसे बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य है।

महिला आरक्षण

  • मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवाओं में महिलाओं को अब 35% आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
    -प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्यों में शामिल है योजना शुरू होने से अब तक 42 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।

लाडली बहन योजना
-लाडली बहना योजना में सवा करोड़ से अधिक पात्र बहनों को योजना प्रारंभ से अब तक 30765 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया जा चुका है।
-प्रदेश में 89 लाख से अधिक महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
-प्रदेश की 26 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए वर्ष 2024 में 715 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

महिला उद्यमी

  • महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए 850 एमएसएमई इकाइयों को 275 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है।

इन योजनाओं में मप्र सबसे आगे

  • मध्य प्रदेश कई केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी है।
  • इन योजनाओं में पीएम सुनिधि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पीएम आवास प्रधानमंत्री मातृ वंदन स्वामित्व आयुष्मान भारत और छुआ क्रेडिट कार्ड नशा मुक्त भारत अभियान और कृषि और संरचना निधि शामिल हैं।

उद्योग और रोजगार

  • वर्ष 2025 को उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया गया है।
  • अब तक उज्जैन जबलपुर ग्वालियर सागर रीवा नर्मदा पुरम शहडोल में संपन्न 7 रीजनल कॉन्क्लेव में निवेश के महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
    -मुंबई बेंगलुरु कोयंबटूर कोलकाता और पुणे में किए गए रोड शो में एक लाख करोड रुपए से अधिक के निवेश भोपाल में खनन कॉन्क्लेव में 20000 करोड रुपए के निवेश और यूके तथा जर्मनी की यात्रा से 78000 करोड रुपए के निवेश प्राप्त हुए हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं

  • नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 17 शासकीय तेरा निजी मेडिकल कॉलेज का संचालन हो रहा है।
  • प्रदेश में आठ शासकीय चिकित्सा विद्यालय निर्माण अधीन है।
  • आयुष्मान भारत योजना में अब तक 4 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित कर मध्य प्रदेश देश में सबसे आगे है।
    -अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलना शुरू हो चुका है
  • मध्य प्रदेश में लगभग 12 लाख बुजुर्गों के घर जाकर उनके आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में देश में अग्रणी है।
    -प्रदेश में पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा का स्वभाव शुभारंभ किया गया है। यह सेवा आपात स्थिति में दूरस्थ स्थानों से गंभीर रोगियों को और दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को बड़े चिकित्सा संस्थानों में उपचार के लिए ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।

परिवहन
-लोक परिवहन के क्षेत्र में इंदौर भोपाल में कुल 14440 करोड रुपए की लागत से मेट्रो ट्रेन का कार्य प्रगति पर है।
-भारत सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 3500 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की।

  • मध्य प्रदेश में पर्यटन को नए आयाम मिल रहे हैं प्रदेश में इंदौर ग्वालियर जबलपुर भोपाल रीवा सिंगरौली उज्जैन एवं खजुराहो के मध्य पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का संचालन शुरू हुआ है।

टाइगर रिजर्व

  • मध्य प्रदेश में टाइगर रिजर्व की संख्या में वृद्धि हो रही है।
  • मध्य प्रदेश टाइगर और लेपर्ड स्टेट के साथ चिता स्टेट भी बन गया है।

17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी
-डॉ मोहन यादव सरकार ने हाल ही में मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी का ऐलान किया है।
-लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर महेश्वर में मंत्री परिषद की बैठक हुई।

PUBLICFIRST.COM

Share.
Leave A Reply Cancel Reply