मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के लिए कांग्रेस सांसद सोनिया गाँधी द्वारा की गई अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान, विशेषकर महिलाओं के सम्मान पर आघात और जनजातीय समाज के स्वाभिमान का अपमान है।

दरअसल , कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बजट सत्र शुरू होते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सदन के दोनों सदनों में अभिभाषण पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘पुअर लेडी’ यानी बेचारी महिला बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भाषण के दौरान अंत तक बहुत थक गई थीं ‘बेचारी’ मुश्किल से बोल पा रही थीं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के टिपण्णी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा सोनिया गांधी जी से मांग करता हूं कि अपने अमर्यादित शब्दों के लिए आदरणीय राष्ट्रपति जी से, संपूर्ण आदिवासी समाज और पूरे देश से तुरंत माफी मांगे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply Cancel Reply