नई दिल्ली। मोदी 3.0 सरकार का आज पहला पूर्ण बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण लगातार 8 वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। बजट को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें है। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि सरकार की पूरी कोशिश वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की है। माना जा रहा है वित्त मंत्री का पूरा जोर इस वर्ष पिछले वर्ष की तरह ही इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यय,सामाजिक कल्याण,ग्रामीण भारत के साथ ही अर्थव्यवस्था में हाल ही में आई नरमी को गति देने के उपायों पर हो सकती है।
विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने के लिए बजट 2025 एक अहम कदम हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने बजट से पहले अपने संदेश में कहा कि आर्थिक विकास की रफ्तार बनाए रखना अगले 20 सालों की सबसे बड़ी जरूरत होगी। लेकिन यह तभी मुमकिन है जब देश की विकास दर 8% या उससे ज्यादा बनी रहे। हालांकि, 2024-25 और 2025-26 में आर्थिक मंदी की संभावना को देखते हुए सरकार को नई योजनाओं पर काम करना जरूरी हो गया है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025 में इस पर एक पूरा खाका पेश किया गया है, जिसमें राज्यों की भूमिका को सबसे अहम बताया गया है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM