दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास जताया कि भा.ज.पा. आगामी चुनावों में दिल्लीमें सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को भाजपा सत्ता में आएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से काम किया है और जनता का दिल जीता है, उसी के बल पर हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली की जनता को एक नई दिशा मिलेगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि आप पार्टी और कांग्रेस के कारण दिल्ली प्रदेश की स्थिति खराब हुई है। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से न केवल प्रदेश की विकास प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के लिए जीत की पूरी संभावना जताई और कहा कि यह चुनाव दिल्ली में भाजपा के शासन की वापसी का प्रतीक होगा।
PUBLICFIRSTNEWS.COM