मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही 9वां टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है। यह नया टाइगर रिजर्व माधव राष्ट्रीय उद्यान को अपग्रेड करके तैयार किया जाएगा, और इसकी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय राज्य के वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा,
मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का गौरव प्राप्त है, और हम इसे और मजबूत करने जा रहे हैं। माधव टाइगर रिजर्व बनने से न केवल वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि चंबल क्षेत्र का विकास भी होगा। इससे पर्यटन और स्थानीय रोजगार में भी वृद्धि होगी।”

कूनो नेशनल पार्क में फिर गूंजी किलकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्यजीव प्रेमियों को एक और बड़ी खुशखबरी दी। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता “वीरा” ने दो शावकों को जन्म दिया। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,
मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण में देश का नेतृत्व कर रहा है। कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या इसका प्रमाण है। यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।”

वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में कुल 26 चीते हैं, जिनमें 12 वयस्क और 14 शावक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का हिस्सा है, और उनकी सरकार इसे पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ा रही है।

सीएम मोहन यादव की वन्यजीव संरक्षण नीति

  1. मध्य प्रदेश में अब 9 टाइगर रिजर्व होंगे, जिससे यह वन्यजीवों के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बनेगा।
  2. चीतों की संख्या बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री विशेष प्रयास कर रहे हैं, जिससे कूनो जल्द ही एशिया में चीता पुनर्वास का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
  3. सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link