Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |

June 5, 2026 CG FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
  • #MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |
  • #CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |
  • #MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |
  • #CG FIRST | धमतरी: गंगरेल बांध में महिला ने लगाई छलांग, वाटर एंबुलेंस टीम ने बचाई जान; 5 साल की बच्ची भी थी साथ |
  • #MP FIRST | पद्म श्री डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, पुरातत्व क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना |
  • #CG FIRST | राजनांदगांव में व्यापम की B.Ed अनिवार्य परीक्षा संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा |
  • #UP FIRST | योगी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास और सुरक्षा पर रखे बड़े दावे |
  • #POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |
  • #CG FIRST | धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उठाए तीन बड़े मुद्दे, सरकार और प्रशासन को सौंपे ज्ञापन |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»Business first»#GIS2025 | सीएम डॉ.मोहन यादव का बयान- देश का आकर्षक डेस्टिनेशन बनता मध्यप्रदेश… औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश ।
Business first

#GIS2025 | सीएम डॉ.मोहन यादव का बयान- देश का आकर्षक डेस्टिनेशन बनता मध्यप्रदेश… औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश ।

पब्लिक फर्स्ट। भोपाल। एकता सिंह।
Public First NewsBy Public First NewsFebruary 7, 2025No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भोपाल I ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की अद्वितीय भौगोलिक स्थिति, समृद्ध प्राकृतिक संसाधन, विकसित बुनियादी ढांचा और उद्योग-अनुकूल नीतियां इसे निवेश के लिए देश का सबसे आकर्षक डेस्टिनेशन बनाती हैं। शहरी विकास, पर्यटन, माइनिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, आईटी और MSME, ये सभी क्षेत्र अपनी असीमित संभावनाओं और अनुकूल वातावरण से निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश न केवल देश का पहला डायमंड प्रोड्यूसिंग स्टेट है, बल्कि ग्रीन एनर्जी हब, विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र और उभरते हुए टेक्नोलॉजी हब के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। इन विभागीय समिट से सरकार निवेशकों को नीतिगत प्रोत्साहन, संसाधनों की उपलब्धता और औद्योगिक ईको सिस्टम की मजबूती से अवगत कराएगी। इससे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में होने वाली चर्चाएं वास्तविक निवेश प्रस्तावों में तब्दील हो सकेंगी।

शहरी विकास समिट

मध्यप्रदेश का शहरी बुनियादी ढांचा तेजी से सुदृढ़ हो रहा है। राज्य की स्मार्ट सिटी परियोजनाएं, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट और लॉजिस्टिक्स हब इसे एक आदर्श रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश डेस्टिनेशन बना रहे हैं। जीआईएस में शहरी विकास समिट के माध्यम से स्मार्ट और सतत् शहरों के निर्माण पर केंद्रित चर्चा होगी, जिससे नवाचार और आधुनिक शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन समिट

मध्यप्रदेश को ‘भारत का दिल’ कहा जाता है और इसके धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौन्दर्य से पूर्ण पर्यटन क्षेत्र पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। खजुराहो, उज्जैन, साँची, पचमढ़ी, कान्हा और बांधवगढ़ जैसे विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर उपलब्ध कराने के लिये तैयार हैं। पर्यटन समिट में हॉस्पिटैलिटी, थीम-बेस्ड डेस्टिनेशन और एडवेंचर टूरिज्म में निवेश को बढ़ावा देने के लिए गहन चर्चा होगी।

माइनिंग समिट

मध्यप्रदेश खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। यह देश में डायमंड, लाइमस्टोन, बॉक्साइट, कोयला, मैंगनीज और तांबे का प्रमुख उत्पादक है। पन्ना स्थित एशिया की एकमात्र डायमंड माइंस और विशाल कोयला भंडार राज्य को माइनिंग इंडस्ट्री के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन बनाते हैं। जीआईएस में माइनिंग समिट से खनन आधारित उद्योगों, मूल्यवर्धित प्र-संस्करण और नीतिगत प्रोत्साहनों पर चर्चा होगी।

रिन्यूएबल एनर्जी समिट

मध्यप्रदेश ग्रीन एनर्जी हब बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। रीवा सोलर प्लांट, ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट और ग्रीन हाइड्रोजन में हो रहे विकास इसे नवकरणीय ऊर्जा निवेशकों के लिए एक प्रमुख केंद्र बना रहे हैं। जीआईएस में आयोजित रिन्यूएबल एनर्जी समिट में सौर, पवन और हाइड्रोजन ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए ठोस रणनीतियां प्रस्तुत की जाएंगी।

आईटी एंड टेक्नोलॉजी समिट

मध्यप्रदेश अब टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन का केंद्र बन रहा है। इंदौर आईटी हब, डेटा सेंटर पॉलिसी, स्टार्ट-अप ईको सिस्टम और उभरते एआई और साइबर सिक्योरिटी क्षेत्रों में तेजी से निवेश आ रहा है। जीआईएस में आईटी समिट के माध्यम से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आईटी पार्क और नई टेक्नोलॉजीज पर निवेश की संभावनाओं को रेखांकित किया जाएगा ।

MSME समिट

मध्यप्रदेश का एमएसएमई सेक्टर राज्य की आर्थिक रीढ़ है, जहां लाखों सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम कार्यरत हैं। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना, नए क्लस्टर और निर्यात प्रोत्साहन नीतियां इसे निवेश के लिए एक डेस्टिनेशन बना रही हैं। एमएसएमई समिट में उद्योगों को वित्तीय सहयोग, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और नए बाजारों तक पहुंच को लेकर चर्चा होगी।

प्रवासी समिट

मध्यप्रदेश प्रवासी भारतीयों को प्रदेश के उद्योग, स्टार्ट-अप, पर्यटन, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। यह समिट न केवल राज्य की आर्थिक प्रगति में प्रवासी भारतीयों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा, बल्कि मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मध्यप्रदेश प्रवासी भारतीय समिट का उद्देश्य विश्वभर में बसे मध्यप्रदेश के प्रवासी भारतीयों को एक मंच पर लाना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ ही मध्यप्रदेश के विकास में प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समिट मध्यप्रदेश के प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर भी मिलेगा।

इन विभागीय समिट से सरकार मध्यप्रदेश में निवेशकों को सुरक्षित, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के इस नए स्वरूप से न केवल उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे। मध्यप्रदेश अब सिर्फ निवेश का केंद्र नहीं, बल्कि भारत के औद्योगिक भविष्य का निर्माण करने वाला प्रमुख राज्य बन रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

#CMMOHAN #GIS2025 #GISBHOPAL #GISMP #GLOBALINVESTORSUMIT2025 bjp
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article#MPFIRST | मध्यप्रदेश आईटी निवेश का नया हब GIS -2025 टेक्नोलॉजी दिग्गजों की होगी भागीदारी , तकनीकी विकास को मिलेगी नई रफ्तार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Next Article #CMMOHAN |CMMOHAN |मप्र पुलिस का ग्रेडेशन होगा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव|
Public First News

Related Posts

MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | तमिलनाडु में बदलाव की लहर, रासीपुरम में सीएम डॉ. मोहन यादव का रोड शो |

MP FIRST April 21, 20260 Views
Business first By Public First News0 Views

#BUSINESS FIRST | WEF 2026: CM मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग और निवेश आकर्षण |

Business first January 13, 20260 Views
Business first By Public First News0 Views

#BUSINESS FIRST | मध्यप्रदेश सरकार ने PM MITRA Park में सहयोग देने वाले परिवारों के पुनर्वास की घोषणा की |

Business first December 18, 20250 Views
UP FIRST By Public First News0 Views

#UP FIRST | गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन, हजारों लोगों की समस्याएँ सुनीं |

UP FIRST December 11, 20250 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | मध्य प्रदेश में खुलेंगे चार नए मेडिकल कॉलेज, खजुराहो में कैबिनेट बैठक में दी मंजूरी |

MP FIRST December 9, 20250 Views
MP FIRST By Public First News0 Views

#MP FIRST | बघेलखंड में दो वर्षों की विकास यात्रा: अधोसंरचना और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव |

MP FIRST December 8, 20250 Views

Comments are closed.

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,394 Next
Don't Miss

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

By Public First News MP FIRST June 5, 20260 Views

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई…

MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |

June 5, 2026 CG FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |

June 5, 2026 MP FIRST
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?