आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ, पुलिस आधुनिकीकरण और कानून-व्यवस्था पर जोर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश के पुलिस थानों का जिला, संभाग और राज्य स्तर पर ग्रेडेशन किया जाएगा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और जनता का भरोसा मजबूत होगा।
आधुनिकीकरण और साइबर सुरक्षा प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुलिस बल को अत्याधुनिक संसाधनों और नई तकनीकों से सशक्त करने के लिए कार्यरत है।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि मप्र पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों का बेहतरीन क्रियान्वयन किया है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सराहा है। उन्होंने बताया कि डकैत समस्या का उन्मूलन हो चुका है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुधार जारी है।
बम्होरीकलां थाना राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ जिले के बम्होरीकलां थाने को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में शामिल किए जाने पर एसपी टीकमगढ़ और थाना प्रभारी रश्मि जैन को सम्मानित किया।
समापन पर आईपीएस एसोसिएशन अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, और उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के साथ समूह छायाचित्र खिंचवाया।
PUBLICFIRSTNEWS.COM