आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा और काफिले की समस्त व्यवस्थाओं की कमान महिलाओं ने संभाली है।
सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के पास है, जबकि मुख्यमंत्री का वाहन इंस्पेक्टर इरशाद अली चला रही हैं। काफिले के अन्य वाहनों की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है। मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) का दायित्व अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षोत्रीय निभा रही हैं, और प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी श्रीमती बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से व्यवस्थाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। 
यह पहल महिलाओं के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM