पब्लिक फर्स्ट। निवाड़ी। देवेश गुप्ता।

निवाड़ी जिले के सकेरा भड़ारन गांव निवासी विजय सिंह राजपूत, जो स्थानीय शराब दुकान में मुनीम का काम करते हैं, पर 18 अगस्त 2025 को बड़ा हमला हुआ।

जानकारी के अनुसार, विजय सिंह मनेथा नाका स्थित शराब की दुकान से 3 लाख 15 हजार रुपये कैश लेकर पृथ्वीपुर बैंक में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान विरौरा पहाड़ के पास आरोपी हुकुम सिंह राजपूत और उसके तीन साथियों ने उन्हें रोककर हमला किया और कैश लूट लिया।

हमले में हुकुम सिंह ने विजय सिंह पर तीन गोलियां दागीं, जिनमें से एक गोली उनके पैर की जांघ में लगी। गंभीर रूप से घायल विजय सिंह को पहले झांसी और फिर लखनऊ के पीजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिवार का आरोप है कि आरोपी हुकुम सिंह लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। यहां तक कि वह झांसी अस्पताल तक धमकी देने पहुंच गया था। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए लिखित शिकायत दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

publicfirstnews.com

Share.

Comments are closed.

Secret Link