वाराणसी: कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में वाराणसी पुलिस और SIT की संयुक्त कार्रवाई में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के करीबी विकास सिंह नरवे, आकाश पाठक और अंकित श्रीवास्तव शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, विकास सिंह और आकाश पाठक पर पहले से ही वाराणसी पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दोनों ईनामिया समेत तीसरे आरोपी का काफी समय से पुलिस की तलाश थी।

जानकारी के मुताबिक, विकास सिंह मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के सबसे करीबी है और वह अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप के पैसों के लेन-देन की देखरेख करता था।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को सुबह-सुबह डीसीपी क्राइम और कोडीन कफ सिरप मामले में गठित SIT के अध्यक्ष टी. सरवनन के सामने पेश किया। मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

साथ ही, वाराणसी पुलिस और सोनभद्र पुलिस ने शुभम और उसके पिता भोला जायसवाल के सोनभद्र जेल में निरुद्ध 50 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को भी कब्जे में लिया है।

मामले की गंभीरता और गिरफ्तारी की कार्रवाई ने वाराणसी और आसपास के जिलों में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी और पुलिस की सक्रियता को उजागर किया है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply