आज जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से आत्मीयता के साथ संवाद किया और उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं विकास से जुड़ी समस्याओं और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना।

जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, आवास, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रत्येक विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और जनदर्शन जैसे कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधा सेतु हैं। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री के इस जनसंवाद से ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला। लोगों ने समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक आशा जताई और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.