छत्तीसगढ़ की पहचान को वैश्विक मंच पर सशक्त करने की दिशा में
राजधानी रायपुर एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेज़बानी करने जा रही है।

प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की सहभागिता को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से
27 और 28 मार्च को रायपुर में
“प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा।

यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव
नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA)
और छत्तीसगढ़ एनआरआई एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन में
भारत से बाहर विभिन्न देशों में निवासरत
छत्तीसगढ़ के प्रवासी नागरिक शामिल होंगे।
कॉन्क्लेव के लिए पंजीयन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी

कॉन्क्लेव के माध्यम से
प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को
प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान
छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं,
रोजगार सृजन,
शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग और स्टार्टअप विकास
जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

साथ ही,
प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के अनुभव, विशेषज्ञता और संसाधनों के माध्यम से
राज्य के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा होगी।

इस कॉन्क्लेव में
विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता
और विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि
प्रवासी छत्तीसगढ़ी प्रदेश की अमूल्य पूंजी हैं।
उन्होंने कहा कि
विदेशों में कार्यरत छत्तीसगढ़ी नागरिक
अपने ज्ञान, अनुभव और निवेश के माध्यम से
राज्य के विकास को नई गति दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि
राज्य सरकार चाहती है कि
प्रवासी छत्तीसगढ़ी
प्रदेश के औद्योगिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास में
सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव
प्रदेश और प्रवासी समाज के बीच संवाद को सुदृढ़ करने
और सहयोग की नई संभावनाएँ तलाशने की दिशा में
एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.