सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संघ के नवचयनित पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कर्मचारी हितों की रक्षा और विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

निदेशक एवं अपर निदेशक की रही विशेष उपस्थिति

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्रा रहे। निदेशक विशाल सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कपिल सिंह सहित 15 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ किसी भी विभाग की रीढ़ होते हैं और उन्हें विश्वास है कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विभागीय प्रगति में भी सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

कपिल सिंह बने अध्यक्ष, बृजमोहन पांडे महामंत्री

निर्वाचन उपरांत गठित 15 सदस्यीय कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों ने शपथ ली—

  • अध्यक्ष: कपिल सिंह
  • उपाध्यक्ष: निखिल मिश्रा, शशांक शेखर शुक्ला
  • महामंत्री: बृजमोहन पांडे
  • संयुक्त मंत्री: शुभम चौहान
  • संगठन मंत्री: शिव शंकर पांडे
  • प्रचार मंत्री: सलीम अंसारी
  • कोषाध्यक्ष: उमेश कुमार आदित्य
कार्यकारी सदस्यों ने भी लिया संकल्प

पदाधिकारियों के साथ-साथ सात कार्यकारी सदस्यों ने भी संघ की मजबूती और कर्मचारियों के हित में कार्य करने की शपथ ली। इनमें अनंजय, राजेश कुमार भारती, पंकज यादव, प्रवीण दुबे, ऋषि सक्सेना और पंकज पाल शामिल हैं।

कर्मचारी हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा संघ

नवनियुक्त अध्यक्ष कपिल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी संघ पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्मचारियों की जायज मांगों एवं उनके कल्याण के लिए कार्य करेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आश्वस्त किया कि संघ अनुशासन और सहयोग के साथ विभाग की छवि को और सशक्त बनाने में योगदान देगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply