उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ में ट्रॉमा और इमरजेंसी केयर पर एक महत्वपूर्ण ब्रेन स्टॉर्मिंग सेशन और CME वर्कशॉप आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, तथा प्रदेश भर के वरिष्ठ डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।

इस मंथन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में ट्रॉमा और इमरजेंसी सेवाओं को तेज, प्रभावी और सुलभ बनाना था। इस दौरान उन्नत उपचार पद्धतियों, बुनियादी ढांचे में सुधार और अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करना लोगों की जान बचाने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में अहम भूमिका निभाएगा।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply