मध्यप्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उत्पादन में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की मांग को स्वीकार करते हुए गेहूं खरीदी का कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को राहत मिलेगी और उनकी उपज का बेहतर तरीके से उपार्जन सुनिश्चित हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। गेहूं खरीदी की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, जिसमें पहले छोटे किसानों, फिर मध्यम और बाद में बड़े किसानों से खरीदी की जाएगी। इससे खरीदी व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय किसानों के परिश्रम का सम्मान है और उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

प्रदेश सरकार का कहना है कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे निर्णय लगातार लिए जाते रहेंगे, ताकि अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.