छत्तीसगढ़ के पांडुका थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए नहर में गांजा फेंककर फरार हो गए। यह घटना उस समय सामने आई जब पुलिस बीती रात विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की सख्ती और पीछा किए जाने से घबराए तस्करों ने अतरमरा नहर में गांजे के पैकेट फेंक दिए। बाद में नहर में तलाशी के दौरान पुलिस को कुल 17 पैकेट बरामद हुए, जिनमें लगभग 25 किलो गांजा पाया गया है। इसकी बाजार कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने सभी पैकेट जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.

Secret Link