वाराणसी में 28 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में वाराणसी भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हसनाथ विश्वकर्मा ने विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का आगमन 28 अप्रैल को होगा, जहां वे काशीवासियों को लगभग 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर 2:45 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे से रवाना होकर सबसे पहले बीएलडब्ल्यू मैदान पहुंचेंगे, जहां वे एक विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में केवल वाराणसी से ही लगभग 40,000 महिलाएं शामिल होंगी। महिलाओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा लगभग 35 विशेष बिंदुओं (पॉइंट्स) पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

दर्शन के उपरांत प्रधानमंत्री वाराणसी में ही विश्राम करेंगे तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके अलावा वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वाराणसी के विकास कार्यों की जानकारी और सुझाव भी लेंगे।

जिला अध्यक्ष हसनाथ विश्वकर्मा ने आगे बताया कि यह 700 करोड़ रुपये की योजनाएं नगर निगम सहित कई विभागों से संबंधित होंगी। खासतौर पर महिला सशक्तिकरण को लेकर भी विशेष चर्चा और योजनाओं की घोषणा की जाएगी।

कार्यक्रम की तैयारियों के तहत बीएलडब्ल्यू परिसर में हेलीपैड का निर्माण भी किया जा रहा है, जहां से प्रधानमंत्री सीधे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।

वाराणसी में प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।चेंगे।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.

Comments are closed.