Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
SATYA DARSHAN By Public First News

#SATYA DARSHAN | AGNILING | शिवलिंग पर जल क्यों? | अभिषेक कब से और किसने शुरू किया? | मूल शैव साधना का सच | सम्पूर्ण इतिहास

May 29, 2026 SATYA DARSHAN
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | मेधावी छात्रों का सम्मान कर बोले ओ.पी. चौधरी — शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत |

May 29, 2026 CG FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सबसे ज्यादा किसानों से गेहूं खरीदने में एमपी नंबर-1, सीएम बोले- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार |

May 29, 2026 MP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #SATYA DARSHAN | AGNILING | शिवलिंग पर जल क्यों? | अभिषेक कब से और किसने शुरू किया? | मूल शैव साधना का सच | सम्पूर्ण इतिहास
  • #CG FIRST | मेधावी छात्रों का सम्मान कर बोले ओ.पी. चौधरी — शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत |
  • #MP FIRST | सबसे ज्यादा किसानों से गेहूं खरीदने में एमपी नंबर-1, सीएम बोले- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार |
  • #KISAN FIRST | भोपाल में भारतीय किसान संघ की बड़ी बैठक, ई-टोकन और खाद वितरण पर 9 अहम मुद्दों पर मंथन |
  • #MP FIRST | इंदौर से उज्जैन तक बस से पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अधिकारियों संग किया विकास कार्यों पर मंथन
  • #MP FIRST | मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद |
  • #CG FIRST | लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा , अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश |
  • #MP FIRST | महिला सशक्तिकरण पर कृष्णा गौर का बयान: मोहन सरकार को बताया ‘वरदान’ – राकेश शर्मा |
  • #MP FIRST | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से सौजन्य भेंट |
  • #CG FIRST | राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर पुलिस, RPF और GRP की संयुक्त मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»CG FIRST»#CG FIRST | सेवा सेतु- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल क्रांति का नया अध्याय |
CG FIRST

#CG FIRST | सेवा सेतु- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल क्रांति का नया अध्याय |

पब्लिक फर्स्ट | छत्तीसगढ़ | अनिल पुसदकर |
Public First NewsBy Public First NewsMay 8, 2026No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

छत्तीसगढ़ में शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में “सेवा सेतु” एक गेम-चेंजर पहल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासनिक सेवाओं को नागरिकों की उंगलियों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी विजन का परिणाम है कि आज आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र से लेकर राशन कार्ड और भू-नक़ल तक की 441 से अधिक सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। डिजिटल युग में सुशासन का असली अर्थ है सेवाओं का सरलीकरण और समयबद्धता। “सेवा सेतु” इसी सोच को साकार कर रहा है, जो छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है।

डिजिटल सुशासन- कार्यालयों के चक्करों से मिली मुक्ति

एक समय था जब नागरिकों को प्रमाण-पत्र बनवाने जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों की दौड़ लगानी पड़ती थी। इसमें न केवल समय और श्रम की बर्बादी होती थी, बल्कि बिचौलियों का डर भी बना रहता था। “सेवा सेतु” ने इस पारंपरिक ढर्रे को बदलते हुए “वन स्टॉप सॉल्यूशन” पेश किया है। अब नागरिक घर बैठे या नजदीकी लोक सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। तकनीकी उन्नयन की दिशा में राज्य ने लंबी छलांग लगाई है। छत्तीसगढ़ के पुराने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जहाँ केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं नए और उन्नत “सेवा सेतु” प्लेटफॉर्म पर अब 441 सेवाएं लाइव हैं।

इस पोर्टल पर 30 से अधिक विभागों को एक साथ जोड़ा गया है

इस नई सेवा में 54 नई सेवाओं के साथ विभिन्न विभागों की 329 री-डायरेक्ट सेवाओं का सफल एकीकरण किया गया है, जिससे नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल्स पर भटकना नहीं पड़ता। छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में सेवा देना अब केवल कागजी नियम नहीं, बल्कि हकीकत है। पिछले 28 महीनों के आंकड़े इसकी सफलता की कहानी बयां करते हैं। कुल 75 लाख 70 हजार से अधिक आवेदनों में से 68 लाख 41 हजार से अधिक मामले का निराकरण किया जा चुका है। इस प्रकार 95 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निपटारा तय समय-सीमा के भीतर किया गया।

प्रमाण-पत्रों की डिजिटल सुलभता

आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मांग बुनियादी प्रमाण-पत्रों की रही है। चिप्स कार्यालय के मुताबिक आय प्रमाण-पत्ररू 32 लाख से अधिक आवेदन, मूल निवास, जाति प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन और भू-नक़ल सेवाओं का भी बड़े पैमाने पर डिजिटल उपयोग हुआ है।

व्हाट्सएप और डिजिटल ट्रांजेक्शन- पहुँच हुई और भी आसान

तकनीक को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अब “सेवा सेतु” को व्हाट्सएप से भी जोड़ दिया गया है। डिजिटल इंडिया की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब तक 3.3 करोड़ से अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन किए जा चुके हैं।

पारदर्शिता और विश्वास का नया मॉडल

“सेवा सेतु” केवल एक तकनीकी पोर्टल नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है। इलेक्ट्रॉनिक वर्कफ्लो प्रणाली के कारण अब हर आवेदन की रीयल-टाइम निगरानी संभव है, जिससे अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हुई है। यदि इसी गति से सुधार जारी रहा, तो छत्तीसगढ़ का यह मॉडल भविष्य में देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन सकता है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

#Chhattisgarh #DigitalGovernance #DigitalIndia #GoodGovernance #SevaSetu #VishnuDeoSai
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article#MP FIRST | पानी के हाहाकार पर कांग्रेस का नगर निगम घेराव, मटका फोड़कर किया विरोध प्रदर्शन |
Next Article #CG FIRST | मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के पारिवारिक समारोह में शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव और CM विष्णुदेव साय |
Public First News

Related Posts

CG FIRST By Public First News0 Views

#CG FIRST | मेधावी छात्रों का सम्मान कर बोले ओ.पी. चौधरी — शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत |

CG FIRST May 29, 20260 Views
CG FIRST By Public First News0 Views

#CG FIRST | लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा , अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश |

CG FIRST May 28, 20260 Views
CG FIRST By Public First News0 Views

#CG FIRST | राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर पुलिस, RPF और GRP की संयुक्त मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास |

CG FIRST May 28, 20260 Views
CG FIRST By Public First News0 Views

#CG FIRST | सजग कोरबा, सतर्क कोरबा : कटघोरा में पुलिस का सख्त वाहन चेकिंग अभियान |

CG FIRST May 28, 20260 Views
CG FIRST By Public First News0 Views

#CG FIRST | वनांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास |

CG FIRST May 28, 20260 Views
CG FIRST By Public First News0 Views

#CG FIRST | गंज चौक में हंगामा करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल |

CG FIRST May 27, 20260 Views
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,388 Next
Don't Miss

#SATYA DARSHAN | AGNILING | शिवलिंग पर जल क्यों? | अभिषेक कब से और किसने शुरू किया? | मूल शैव साधना का सच | सम्पूर्ण इतिहास

By Public First News SATYA DARSHAN May 29, 20260 Views

महत्त्वपूर्ण सूचना एवं अस्वीकरण यह लेख शुद्ध रूप से शैक्षणिक, ऐतिहासिक, दार्शनिक और तुलनात्मक धर्म-अध्ययन…

CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | मेधावी छात्रों का सम्मान कर बोले ओ.पी. चौधरी — शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत |

May 29, 2026 CG FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | सबसे ज्यादा किसानों से गेहूं खरीदने में एमपी नंबर-1, सीएम बोले- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार |

May 29, 2026 MP FIRST
Kisan first By Public First News

#KISAN FIRST | भोपाल में भारतीय किसान संघ की बड़ी बैठक, ई-टोकन और खाद वितरण पर 9 अहम मुद्दों पर मंथन |

May 28, 2026 Kisan first
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?