मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का त्वरित समाधान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपनी क्षेत्रीय समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे मंत्री के सामने रखे। मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ने सभी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।

संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री पंवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की और कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
PUBLICFIRSTNEWS.COM









