Disclaimer: यह लेख सार्वजनिक ऐतिहासिक दस्तावेजों, पेटेंट रिकॉर्ड और प्रकाशित शोध पर आधारित है। इसे जानकारी के लिए पढ़ें, मेडिकल सलाह के लिए नहीं।

भविष्यपुराण, प्रतिसर्ग पर्व, प्रथम खंड, अध्याय 4
संस्कृत श्लोक:

इति श्रुत्वा तु भगवान् कलिना भाषितं वचः ।
उवाच प्रहसन् देवः कलिं कौतूहलान्वितः ॥ २१ ॥
वरं ददामि ते वत्स म्लेच्छधर्मं कुरुष्व वै ।
आदमो नाम पुरुषः पत्नी हव्यवती तथा ॥ २२ ॥
म्लेच्छवंशकरौ तौ च भविष्यतः सुसंमतौ ।
इत्युक्त्वा स हरिर्देवो ह्यन्तर्धानं जगाम ह ॥ २३ ॥
तौ च गत्वा तु म्लेच्छत्वं प्राप्तवन्तौ न संशयः ।
एतेन म्लेच्छवंशोऽयं प्रवृत्तो लोकदूषकः ॥ २४ ॥

हिन्दी भावार्थ:

श्लोक २१: कलि के वचनों को सुनकर भगवान कौतूहलवश हंसने लगे और कलि से बोले।

श्लोक २२: “हे वत्स! मैं तुम्हें वरदान देता हूँ कि तुम कलियुग में म्लेच्छ धर्म का विस्तार करो। इस कार्य के लिए आदम नाम का पुरुष और हव्यवती नाम की स्त्री उत्पन्न होंगे।”

श्लोक २३: “वे दोनों म्लेच्छ वंश को बढ़ाने वाले होंगे।” ऐसा कहकर भगवान हरि अंतर्ध्यान हो गए।

श्लोक २४: वे दोनों म्लेच्छत्व को प्राप्त हुए, इसमें कोई संशय नहीं। इसी प्रकार इस संसार में लोक को दूषित करने वाले इस म्लेच्छ वंश की प्रवृत्ति आरंभ हुई।

कोल ही कलि है: कोयले से सिंथेटिक दुनिया तक की टाइमलाइन

कहानी शुरू होती है जमीन के नीचे दबी एक काली चट्टान से। वही काली चट्टान आज आपकी दवा, कपड़ा, खाना और जेब तक चला रही है। इसे समझने के लिए हमें समस्या-समाधान-मुनाफा चेन देखनी पड़ेगी। पहले समस्या बनाओ, फिर उसी का समाधान बेचो, फिर उसी से मुनाफा कमाओ। यही कलि का विस्तार है।

  • 300 मिलियन साल पहले – कोयले का जन्म

    कार्बोनिफेरस युग में धरती पर विशाल जंगल थे। पेड़ मरे, दलदल में दबे, गर्मी और दबाव से कोयला बना। यह मृत ऊर्जा का स्टोरेज था। प्रकृति ने इसे जमीन के नीचे बंद कर दिया था।
  • कोयला क्या है? (The Dead Data)

वैज्ञानिक रूप से कोयला (Coal) 300-350 मिलियन वर्ष पूर्व (Carboniferous Period) के उन जंगलों और जीवों का अवशेष है जो धरती के नीचे दबकर मर गए। यह ‘डेड आर्गेनिक मैटर’ है।

सत्य: कोयला कोई जीवनदायी तत्व नहीं, बल्कि पृथ्वी की नाभि में जमा हुआ ‘मृत डेटा’ है। जब तक यह जमीन के नीचे था, पृथ्वी का संतुलन बना था। जैसे ही इसे बाहर निकाला गया, ‘कलि’ (अंधकार/प्रदूषण) का युग शुरू हुआ।

1000 ईसा पूर्व से 1700 ईस्वी – सीमित उपयोग

चीन में कोयला घर गरम करने के लिए जलता था। रोमन ब्रिटेन में भी थोड़ा बहुत। बाकी दुनिया लकड़ी पर चलती थी। कोयला तब तक कलि नहीं बना था, क्योंकि वह सीमित था।

1712 – 1769 – स्टीम इंजन और भूख


थॉमस न्यूकॉमन ने 1712 में कोयला खदान से पानी निकालने के लिए स्टीम इंजन बनाया।

कोयला खदानों से कोयला निकालने के लिए कोयला ही जलाया जाने लगा।

  • विडंबना: यहीं से इंसान ने अपनी ‘जड़ों’ (Nature) को जलाकर ‘मशीन’ (Synthetic) की ओर कदम बढ़ाया। कोयला खदानों के मजदूरों को ‘ब्लैक लंग’ और कैंसर होने लगा।
  • ⁠यह पहली बार था जब ‘मृत ऊर्जा’ ने मानव जीवन को लीलना शुरू किया। (स्रोत: E.P. Thompson — The Making of the English Working Class)

जेम्स वॉट ने 1769 में उसे तेज किया। अब फैक्ट्री चलाने के लिए कोयला चाहिए था। इंग्लैंड में बच्चे 5 साल की उम्र में खदानों में उतरने लगे। 12-16 घंटे काम, काला फेफड़ा, मौत। समस्या पैदा हुई – अंधकार, बीमारी, प्रदूषण।

1775 – कोयले का कचरा और पहला कैंसर



🚨कोयले से कोक बनाते समय एक काला गाढ़ा तरल निकलता था – कोल टार। ‘कोल तार’ (Coal Tar): वो बदबूदार काला कचरा

कोयले को जब ‘कोक’ में बदला जाता था, तो एक गाढ़ा, बदबूदार काला तरल निकलता था—कोल तार।
पहले इसे नदियों में फेंक दिया जाता था क्योंकि यह कचरा था।

डॉक्टर पर्सिवल पॉट ने 1775 में दस्तावेज किया कि चिमनी साफ करने वाले बच्चों में अंडकोश का कैंसर हो रहा है। यह पहली बार था जब इंडस्ट्री के कचरे से कैंसर साबित हुआ।

सर्जन पर्सिवल पॉट (Percivall Pott) ने पहली बार दुनिया को बताया कि कोल तार के संपर्क में आने वाले मजदूरों को कैंसर हो रहा है। यह सिद्ध हो गया कि यह कचरा ‘कार्सिनोजेनिक’ (Cancer-causing) है।

कैंसर कोलतार से ही सबसे पहले हुआ और उसे ही कैंसर के इलाज का मसीहा बना दिया। आज तक कैंसर लाइलाज है और अलग अलग कैंसर और बढ़ गये है।

समाधान नहीं निकाला गया, कचरे को नदी में बहा दिया गया।

  • इधर एक और अब्राहमिक मुल्क जर्मनी में कलि के विस्तार की कहानी तैयार हो रही थी !!

. 1824 – 1828 – जर्मनी में केमिस्ट्री की लैब


जर्मनी में जस्टस वॉन लीबिग ने पहली रिसर्च लैब बनाई। फ्रेडरिक वोहलर ने 1828 में लैब में यूरिया बनाया। साबित हुआ कि जीवित चीजों के केमिकल बिना जीवन के भी बन सकते हैं।

अब वैज्ञानिकों को रास्ता मिला – कचरे से पैसा बनाओ।

1825 – बेंजीन की खोज

माइकल फैराडे ने लंदन में कोल टार से एक मीठी खुशबू वाला साफ तरल निकाला – बेंजीन। यही वह अणु था जो आगे चलकर दवाओं, प्लास्टिक और पेस्टिसाइड की रीढ़ बना

1856 – पर्किन का मॉव और ब्रिटिश योजना

ब्रिटेन ने कोयले के कचरे को ही दवाई बताकर बेचने की योजना के तहत ही जर्मन हॉफमैन को बुलाया था, क्योंकि मज़दूरों ने कोलतार की बदबू और बीमारी की वजह से काम करने से मना कर दिया था। हॉफमैन का छात्र 17 साल का विलियम पर्किन कुनैन बनाने चला था, कोल टार से बैंगनी रंग बन गया।

पर्किन ने रंग बनाया और इसी रंग ने पूरी दुनिया को सिंथेटिक मायाजाल के रंग से जकड़ दिया। उसने तुरंत पेटेंट लिया। प्राकृतिक नील की खेती करने वाले भारत के लाखों किसान बर्बाद हो गए। 1917 में चंपारण आंदोलन इसी सिंथेटिक नील के खिलाफ हुआ। समस्या – महंगा प्राकृतिक रंग। समाधान – सस्ता कोल टार रंग। मुनाफा – ब्रिटिश कंपनियों को।

1863 – 1865 – जर्मन साम्राज्य

एक ही साल में बायर, BASF, होक्स्ट खड़ी हुईं। 1865 में केकुले ने बेंजीन रिंग समझाई। अब कोल टार एक खजाना था। फ्री का कचरा, पेटेंट वाली दवा।

1859 – पेट्रोलियम आया, खेल बड़ा हुआ
अमेरिका में ड्रेक ने तेल का कुआँ खोदा। रॉकफेलर ने देखा – जर्मन कोयले से कर रहे हैं, हम तेल से करेंगे। स्टैंडर्ड ऑयल बना। अब काली ऊर्जा दो रूप में थी – कोयला और तेल। कोल ही कलि है, क्योंकि दोनों जमीन के नीचे की मृत चीजें हैं।

1897-1898 : हेरोइन और पेट्रो-केमिकल का ‘धोखा’ दवा का नया मॉडल

बायर ने 1897 में एस्पिरिन बेची। विलो बार्क तो गाँव में फ्री मिलती थी, पर पेटेंट वाली गोली बिकी।

1898 में हेरोइन को “सुरक्षित खांसी की दवा” कहा गया, लाखों लोग एडिक्ट हुए। पॉल एर्लिख ने कहा “मैजिक बुलेट” – एक केमिकल जो सिर्फ बीमारी मारे। यही सोच आगे चलकर समस्या-समाधान-मुनाफा चेन बनी।

जर्मन कंपनी ‘Bayer’ ने कोल तार से Heroin बनाई। इसे “बच्चों की खांसी की सुरक्षित दवा” बताकर बेचा गया।

समस्या-समाधान-मुनाफा: पहले बीमारियाँ पैदा की गईं, फिर ‘कचरे’ से बनी दवा को एकमात्र समाधान बताया गया। जब लाखों लोग एडिक्ट हो गए, तब इसे बैन किया गया। यही पैटर्न आज भी जारी है।

1910: फ्लेक्सनर रिपोर्ट और प्राकृतिक चिकित्सा का दमन

रॉकफेलर (तेल के मालिक) और कार्नेगी ने मिलकर ‘अब्राहम फ्लेक्सनर’ के जरिए एक रिपोर्ट तैयार करवाई।

रॉकफेलर और कार्नेगी ने अब्राहम फ्लेक्सनर से 155 मेडिकल कॉलेज बंद करवाए। होम्योपैथी, आयुर्वेद, हर्बल को “अवैज्ञानिक” कहा गया। बचे हुए कॉलेजों को फंड मिला, पर शर्त थी – सिर्फ पेट्रोकेमिकल दवाएं पढ़ाओ। प्राकृतिक इलाज सिस्टम से बाहर हो गया।

  • षड्यंत्र: आयुर्वेद, होमियोपैथी और हर्बल चिकित्सा को “अवैज्ञानिक” और “पिछड़ा” घोषित कर दिया गया।
  • कानूनी ताला: केवल उन मेडिकल कॉलेजों को लाइसेंस दिया गया जो पेट्रो-केमिकल आधारित दवाओं को पढ़ाते थे। प्रकृति (Nature) को हाशिए पर धकेल दिया गया और ‘कोल तार’ (Coal) को ‘विज्ञान’ बना दिया गया। (स्रोत: Flexner Report, 1910)

1925 – 2004 – पैटर्न दोहराया, डर का बिजनेस


IG Farben बना, फिर दवाओं की लाइन लगी। हर बार वही चेन। जानकारों का ये मानना है – फ़ॉर्मा कंपनियाँ पहले बीमारी बनाती है और मीडिया जो largely इन्हीं के द्वारा फंडेड रहता है, डर फैलाता है। फिर मौत और आँकड़ों से डर। फिर दवा बेचो लेकिन वो ही दवा 50 साल बाद ज़हर होने का खुलासा। केवल हमारे शरीर को सुन्न करने का षड्यंत्र।

  • थैलिडोमाइड 1950s – सुबह की उल्टी की दवा, 10,000 बच्चे बिना हाथ-पैर के पैदा हुए।
  • DES 1938 – गर्भपात रोकने की दवा, बेटियों में कैंसर।
  • वायॉक्स 1999 – दर्द की दवा, 27,000 से ज्यादा मौतें, 2004 में वापस।
  • फेन-फेन, बायकॉल – सब पहले समाधान, फिर समस्या।
  • कलि की नक़ली सिंथेटिक दुनिया का ‘इन्फिनिटी लूप’
  • दवाएं: आज की 90% दवाएं पेट्रोलियम और कोल तार के ‘बेंजीन रिंग’ पर आधारित हैं। ये एक लक्षण दबाती हैं और दूसरा नया रोग पैदा करती हैं।
  • भोजन: अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड में पेट्रोलियम आधारित रंग और प्रिजरवेटिव्स हैं। (BMJ 2024 की रिपोर्ट)।
  • प्लास्टिक: आपके रक्त में
    ⁠माइक्रोप्लास्टिक्स तैर रहे हैं, जो सीधे तौर पर ‘हार्ट अटैक’ का कारण बन रहे हैं। (स्रोत: Nature Medicine, March 2024)

खाना – अल्ट्रा प्रोसेस्ड, पेट्रोलियम रंग और प्रिजर्वेटिव। BMJ 2024 कहता है 32 बीमारियों से लिंक।

कपड़ा – पॉलिएस्टर, नायलॉन, तेल से बना।
खेती – यूरिया, ग्लाइफोसेट, WHO ने कहा “संभावित कैंसरकारक”।

पानी – माइक्रोप्लास्टिक। Nature Medicine मार्च 2024 – इंसान की धमनियों में प्लास्टिक मिला, हार्ट अटैक का रिस्क 4.5 गुना।

समस्या पहले बनाई गई – कोयले से धुआं, फिर उसी धुएं से दवा, फिर उसी दवा से नई बीमारी, फिर नई दवा। यही कलि का मायावी विस्तार है। प्रकृति से काटो, सिंथेटिक पर निर्भर बनाओ, फिर उसी निर्भरता को बेचो।

अंतिम सत्य यही है कि “कोल ही कलि है”।


कोयला खदानों से निकला वो काला तमस आज आपके भोजन, आपकी दवाओं, आपके कपड़ों और आपके रक्त में समा चुका है। इसने आपके मस्तिष्क की ‘पीनियल ग्लैंड’ (तीसरी आँख) को कैल्सीफाई (पत्थर) कर दिया है, ताकि आप उस ‘मौन शिव’ को कभी न पहचान सकें।
कलि ने रसायनों और प्लास्टिक की एक ऐसी ‘सिंथेटिक दुनिया’ खड़ी कर दी है जहाँ इंसान अब केवल एक ‘डेटा’ बनकर रह गया है।

कलि का ‘सिंथेटिक लूप’: बीमारी से मुनाफे तक का दस्तावेजी सच

इस ‘मृत ऊर्जा’ (Coal Tar) के साम्राज्य ने पिछले 125 वर्षों में एक ऐसा जाल बुना है जहाँ इलाज ही नई बीमारी का जनक है।

इसकी शुरुआत 1898 में हुई, जब जर्मन कंपनी Bayer ने कोलतार के रसायनों से Heroin को ‘खांसी की सुरक्षित दवा’ बताकर बाजार में उतारा। परिणामतः, दुनिया को खांसी से राहत तो नहीं मिली, लेकिन लाखों लोग ‘नशे और मानसिक अवसाद’ की एक नई वैश्विक बीमारी की चपेट में आ गए।

इसके बाद 1909 में Paul Ehrlich और Hoechst ने सिफलिस के लिए आर्सेनिक आधारित Salvarsan बनाई; इस दवा ने बैक्टीरिया को तो मारा, लेकिन हजारों लोगों के ‘लिवर’ को नष्ट कर दिया, जिससे लिवर रोगों का एक नया बड़ा बाजार खड़ा हो गया।

यह सिलसिला और भयानक हुआ 1950 के दशक में, जब Chemie Grünenthal ने Thalidomide नामक दवा को ‘गर्भावस्था की बेचैनी’ के लिए बेचा; इसका नतीजा यह हुआ कि 10,000 से अधिक बच्चे ‘विकृत अंगों’ के साथ पैदा हुए, जिससे जेनेटिक और शारीरिक विकलांगता का एक नया मेडिकल सेक्टर खुल गया।

1999 में Merck & Co. ने गठिया के दर्द के लिए Vioxx पेश की, जिसने कंपनी को अरबों डॉलर का मुनाफा दिया, लेकिन जब तक इसे वापस लिया गया, यह लगभग 38,000 लोगों में ‘हार्ट अटैक’ का कारण बन चुकी थी—यानी दर्द की दवा ने ‘हृदय रोगों’ की एक नई फसल तैयार कर दी।

आज 2026 में हम उस मोड़ पर हैं जहाँ Ultra-processed food और पेट्रोलियम आधारित Additives ने कैंसर और माइक्रोप्लास्टिक्स को हमारे रक्त में पहुँचा दिया है। विडंबना देखिए कि इन बीमारियों के लक्षण परिभाषित करने वाले ‘मैप’, इनके शोध को फंड करने वाली ‘यूनिवर्सिटी’ और इनके लिए लाइसेंस जारी करने वाले ‘संगठन’ (यहाँ तक कि WHO के प्रमुख डोनर्स) वही लोग हैं जो इन कोलतार आधारित दवाओं के पेटेंट मालिक हैं।

यह एक बंद दरवाजा है, जहाँ कलि का विस्तार आपकी बीमारी को ही अपनी सबसे बड़ी संपत्ति मानता है।

AGENDA 2030:

मक़सद आपको बीमारियों से त्रस्त रखना और अवतार के इंतज़ार में उलझाकर कोई निर्णय स्वयं न लेने के लूप में फंसाना है। फिर ट्रांसह्यूमन के माध्यम से आपको प्रलोभन दिया जायेगा एक ऐसी देह का जो बीमारी रहित और अमर होगी, और जब आप परेशान होकर उन्हें अपनी चेतना सौंप देंगे तो शुरू होगा न्यू वर्ल्ड ऑर्डर। मशीन मानव युग। यानि मानव चेतना की कैद और शिव के पंच तत्व से बने देह में परमानेंट मिलावट।

बचने का रास्ता क्या है?

इमरजेंसी में मॉडर्न मेडिसिन लो।
पर क्रॉनिक बीमारी में जड़ देखो – पानी, नींद, भोजन, मिट्टी। लोकल किसान से खरीदो। एक गमला लगाओ। हर रिसर्च पूछो – पैसा किसने दिया? RTI डालो। आयुर्वेद को प्राथमिक बनाओ।

अंत में पाठकों से एक सवाल:

क्या आप सत्य शिव की जीवंत प्रकृति और अपनी आने वाली पीढ़ियों के ‘शुक्राणु’ (DNA) को बचाने के लिए अब भी किसी बाहरी अवतार का इंतज़ार करेंगे?

या फिर इस ‘सिंथेटिक ग्रिड’ को पहचानकर खुद ही वह प्रकाश बनेंगे जो इस अंधकार को मिटा सके?

— पब्लिक फर्स्ट
सत्य। स्वतंत्रता। स्वाभिमान।

संदर्भ (Sources):

  • Barbara Freese — Coal: A Human History
  • Abraham Flexner — Medical Education Report (1910)
  • Nature Medicine — Microplastics Research (March 2024)
  • भविष्यपुराणम् (प्रतिसर्गपर्व)
  • IARC Monograph on Coal Tar (WHO)

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply