अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में जैव विविधता संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में Postal MyStamp और चीता कंजर्वेशन थीम पर आधारित विशेष ब्रोशर का विमोचन किया गया। साथ ही India’s Biodiversity Report-2026, ABS End to End Portal और डेटा संचालित आधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ भी किया गया।

मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वनस्पति और वन्यजीवों की विविधता हमारी अमूल्य पूंजी है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश लगातार पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने चीता प्रोजेक्ट को विश्व स्तर पर वन्यजीव पुनर्स्थापन का अद्भुत और नवाचारी उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आज जल, जंगल और जमीन की उर्वरकता बचाने में देश में नंबर वन की भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और वन्यजीव संरक्षण के लिए तकनीक आधारित मॉनिटरिंग और डेटा सिस्टम को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

सरकार का मानना है कि आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी के जरिए जैव विविधता संरक्षण को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और भविष्य की रणनीति का बड़ा संदेश माना जा रहा है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM









