महाकालेश्वर मंदिर में आज तड़के बॉलीवुड जगत की चर्चित हस्तियां पहुंचीं। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन ने भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

तीनों कलाकार आज सुबह करीब 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और तड़के होने वाली प्रसिद्ध भस्म आरती में सम्मिलित हुए। इस दौरान वे करीब 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करते रहे। मंदिर परिसर में तीनों पूरी श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आए।

भस्म आरती के पश्चात रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने नंदी महाराज का पूजन किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से तीनों अतिथियों का स्वागत भी किया गया।
गौरतलब है कि रेमो डिसूजा पहले भी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आ चुके हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पतिविक्की जैन के साथ पूर्व में बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हो चुकी हैं।

महाकाल मंदिर में बॉलीवुड सितारों के पहुंचने से श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह देखने को मिला।
PUBLICFIRSTNEWS.COM









