मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार को एक अलग और सहज अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने इंदौर से उज्जैन तक की यात्रा बस के माध्यम से की। इस दौरान उनके साथ जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

बस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। यात्रा को केवल एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर हालात समझने और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा के दौरान अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने, विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।\

राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में मुख्यमंत्री की इस बस यात्रा की चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह कदम जनता और कार्यकर्ताओं के बीच सरल, सक्रिय और जमीनी नेतृत्व का संदेश देने वाला है।
सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रशासन जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बने।
PUBLICFIRSTNEWS.COM









