भारतीय किसान संघ के तीनों प्रांतों की संयुक्त बैठक विंध्याचल भोपाल में संपन्न
ई-टोकन प्रणाली सहित 9 बिंदुओं पर कृषि अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा

भोपाल, दिनांक 28 मई 2026
आज विंध्याचल भवन, भोपाल में भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के तीनों प्रांत – मध्य भारत, मालवा एवं महाकौशल प्रांत की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री महेश चौधरी जी एवं मध्य भारत प्रांत संगठन मंत्री श्री भरतसिंह जी की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ज्वाइन डायरेक्टर श्री जी एस चौहान एवं एडीए श्री आशुतोष पांडेय जी, ई-विकास प्रणाली वितरण कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान संचालनालय, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग मध्यप्रदेश शासन उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य बिंदु
ई-टोकन प्रणाली को लेकर निम्न 9 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई:
- कृषक ई-टोकन जेनरेशन लॉगिन
- वन अधिकार पट्टा
- फार्मर आईडी नहीं है
- राजस्व पट्टा
- एग्रीकल्चर फार्मर, केवीके यूनिवर्सिटी
- सिकमी किसान
- मृत किसान
- धार्मिक ट्रस्ट
- अक्षम किसान

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी
- ई-टोकन की व्यवस्था 24 घंटे चालू रहेगी।
- फार्मर आईडी न रहने के बाद भी किसानों को खाद प्राप्त होगी।
- वन पट्टा, राजस्व पट्टा, धार्मिक ट्रस्ट, सिकमीनामा किसानों को खाद के लिए विस्तृत जानकारी दी गई।
उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री महेश चौधरी, मध्य भारत संगठन मंत्री श्री भरतसिंह जी, प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, महाकौशल प्रांत महामंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, प्रांत मंत्री श्री स्वदेश कोठारी, संभाग अध्यक्ष श्री अनुरुद्ध जी, जिला अध्यक्ष श्री रामदास पटेल, जिला अध्यक्ष श्री संतोष राय , गोवर्धन पाटीदार, दिनेश शर्मा प्रांत सह संगठन मंत्री, कृष्ण पाल जी संभाग अध्यक्ष इंदौर
दशरथ जी संभाग अध्यक्ष उज्जैन
सवाई सिंह सिसौदिया जिला अध्यक्ष शाजापुर, जगराम यादव
राजकुमार जी, नरेंद्र दोगुने,
पुष्पेन्द्र सिंह
विनोद पाटिल
अन्य प्रांत, संभाग और जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भारतीय किसान संघ किसानों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए शासन-प्रशासन से सतत संवाद कर रहा है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM









