मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर सादगी, मितव्ययिता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनूठी पहल की है। आज जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट बैठक के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य अपने शासकीय वाहन एवं सुरक्षा काफिले को मुख्यमंत्री निवास पर ही छोड़कर इलेक्ट्रिक बसों से सामूहिक रूप से रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सभी मंत्री और उनका स्टाफ सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पर एकत्रित होंगे। यहां से तीन इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सभी कैबिनेट बैठक स्थल जगदीशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान मंत्रियों के निजी शासकीय वाहन, पायलट और फॉलो वाहन का उपयोग नहीं किया जाएगा।

इसी तरह कैबिनेट बैठक में शामिल होने वाले वरिष्ठ अधिकारी भी अपने वाहन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छोड़कर इलेक्ट्रिक बसों से सामूहिक रूप से बैठक स्थल पहुंचेंगे।

सरकार का कहना है कि इस पहल से ईंधन की बचत, सरकारी संसाधनों का मितव्ययी उपयोग और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। यह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुशासन, सादगी और जनता के धन के विवेकपूर्ण उपयोग की सोच को भी दर्शाता है।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply

Secret Link