मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल जिले के जगदीशपुर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत प्रदेश के 10.54 लाख किसानों के खातों में ₹1460.25 करोड़ की बीमा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण किसान हितैषी योजना है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना की शुरुआत से लेकर वर्ष 2024-25 तक मध्यप्रदेश के प्रभावित किसानों को ₹30,942.34 करोड़ का बीमा दावा भुगतान किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से अपील की कि इस वर्ष अल-नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि फसल नुकसान की स्थिति में उन्हें वित्तीय सहायता मिल सके।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।
PUBLICFIRSTNEWS.COM
