आम उत्सव पर चर्चा और पत्रकारों से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक आवास 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में ‘आम उत्सव’ को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सरकार और पत्रकारों के बीच सीधा संवाद हुआ, जिसमें प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक आयोजनों और जनहित से जुड़ी योजनाओं पर विचार साझा किए गए।

पार्कों में बच्चों के खेलने पर रोक न लगाने के निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि बच्चों को पार्कों में खेलने से रोका नहीं जाना चाहिए। उन्हें खेलने के लिए स्थान आरक्षित और उपलब्ध कराया जाना चाहिए ताकि बच्चों को खेल का बेहतर माहौल मिल सके। उन्होंने अनौपचारिक बातचीत के दौरान फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पूरा मैच देखा था।

खेल संस्कृति और ‘खेलो इंडिया’ अभियान का विस्तार

प्रदेश में खेल संस्कृति के विस्तार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ अभियान के तहत यूपी में प्रतिभाओं को निखारने का काम जारी है।

गांव स्तर से लेकर जिला और मंडल स्तर तक स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। उन्होंने खेल प्राधिकरणों में पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिल सके।

सनातन आस्था का प्रतीक है कांवड़ यात्रा

आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन आस्था का प्रतीक है। वर्ष 2017 के बाद राज्य सरकार ने यात्रा को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों पर प्रभावी काम किया है, जिससे बिना किसी असुविधा के श्रद्धालु बड़ी संख्या में इसमें शामिल हो रहे हैं।

PUBLICFIRSTNEWS.COM

Share.
Leave A Reply