पब्लिक फर्स्ट। नंदयाल।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में शनिवार सुबह 6 बजे नंदयाला शहर से गिरफ्तार कर लिया गया सीआईडी ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
इस भ्रष्टाचार के मामले में 2021 में पहली बार FIR दर्ज कराई गई थी हालांकि उसमें चंद्रबाबू का नाम नहीं था CID का दावा है कि जांच में जो बातें सामने आई हैं उनके आधार पर चंद्रबाबू को गिरफ्तार किया गया है।
चंद्रबाबू को तब गिरफ्तार किया जब नंदयाला शहर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वे अपनी वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे वहीं आंध्र प्रदेश पुलिस ने चंद्रबाबू के बेटे पी. लोकेश को ईस्ट गोदावरी जिले से हिरासत में लिया है।
CBI ने 9 दिसंबर, 2021 को इस मामले में FIR दर्ज की थी। इसमें 25 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस FIR में नायडू का नाम नहीं था। CID का दावा है कि जांच में जो बातें सामने आई हैं, उनके आधार पर चंद्रबाबू को गिरफ्तार किया जा रहा है।
वहीं, आंध्र प्रदेश पुलिस ने चंद्रबाबू के बेटे पारा लोकेश को ईस्ट गोदावरी जिले से हिरासत में लिया है।
चंद्रबाबू ने जताई थी गिरफ्तारी की आशंका
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, चंद्रबाबू नायडू ने 6 सितंबर को अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। अनंतपुर जिले के रायदुर्गम में लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था- वो मुझे आज या कल अरेस्ट कर सकते हैं। मुझ पर हमला भी हो सकता है। वो मुझ पर एक नहीं, कई ज़ुल्म करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। 45 साल के करियर में उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ। पूर्व सीएम वाई एस राजशेखर रेड्डी ने उनके खिलाफ कई मामले दर्ज कराए, लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ।
publicfirstnews.com
