पब्लिक फर्स्ट। भोपाल।
क्या मप्र की सियासत में एक बार फिर हनी ट्रैप का खौफ सताने लगा है। ये सवाल मप्र सरकार के कद्दावर मंत्री भूपेन्द्र सिंह के उस बयान के बाद फिर उठने लगा है जिसमें वे, विपक्षी कांग्रेस द्वारा उन्हे किसी महिला के साथ फंसाने की साजिश करने का बयान दे रहे है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ये बयान दिया तो सागर ज़िले में लेकिन उनके इस बयान ने मप्र की सियासत में अजीब सा सन्नाटा खेंच दिया है। ये सन्नाटा है उस आशंका का जिसमें, विधानसभा चुनाव 2023 के, बेहद दलदली और गंदयुक्त होने की दबे स्वर से चर्चा की जाती रही थी।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह, अपने शालीन व्यवहार के लिये पहचाने जाते है लेकिन उनका ये बयान, मप्र की राजनीति में, गोपनीय तरीके से चल रही, उन सियासी साजिशो और शह मात के घिनोने खेल की ओर तो साफ इशारा कर ही दे रहा है।
ये आशंका इसलिये भी तेज़ी से फैल रही है क्योंकि इससे पहले साल 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान भी कई नेताओं के हनी ट्रैप में फंसे होने की ख़बरे आई थी। कुछ के नाम तक भी उजागर हो गये थे और कुछ की तस्वीरे भी।
ऐसे में बड़ा सवाल ये कि आखिर वो कौन लोग है जिनके हनी जाल में फंसने की आशंका जताई जा रही है। वो कौन है जो ये खेल खेल रहे है। और आख़िर वो कौन है जो कि विषकन्याओं के ज़हर से अपने विरोधियों को निपटाने की जुगत में लगे है । सवाल बड़ा है लेकिन क्या इसका जवाब कोई खुलकर दे सकेगा ?? publicfirstnews.com
Tuesday, September 22
Breaking News:
- #PUBLIC FIRST | नर्मदापुरम में विकास की रफ्तार: सड़क से बिजली तक, राकेश सिंह की पैनी नज़र से अधिकारियों में हड़कंप !।
- #SATYA DARSHAN | अवतार से पहले का सनातन कैसा था ? क्या अवतार का इंतज़ार करना चाहिये ?? |
- #CG FIRST | लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना
- #SATYA DARSHAN | अंतिम 1080: क्या युग बदलते नहीं… आयाम बदलते हैं? |
- #SATYA DARSHAN | TIMELINE : – 2030–2043: क्या “AI बनाम ALIEN” की मायावी कहानी तैयार । नहीं जानोंगे तो मायाजाल में फँसेंगे ।
- #ABVP | आयुष विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं सहित विभिन्न विषयों पर अभाविप की राउंड टेबल डिस्कशन |
- # MP FIRST | मध्यप्रदेश में 640 ‘ट्राइबल हीलर्स’ बनेंगे मास्टर ट्रेनर्स, पारंपरिक ज्ञान का होगा दस्तावेजीकरण
- #YOUTH FIRST | विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 |
- # CG FIRST | छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास पर जोर, 18,330 को मिला प्रशिक्षण
- # CG FIRST | एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़
