Close Menu
Public First News
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot
MP FIRST By Public First News

#MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

June 6, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
Advertisement
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Breaking News:
  • #MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |
  • # MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
  • #MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |
  • #CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |
  • #MP FIRST | बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद |
  • #CG FIRST | धमतरी: गंगरेल बांध में महिला ने लगाई छलांग, वाटर एंबुलेंस टीम ने बचाई जान; 5 साल की बच्ची भी थी साथ |
  • #MP FIRST | पद्म श्री डॉ. नारायण व्यास ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट, पुरातत्व क्षेत्र में योगदान की हुई सराहना |
  • #CG FIRST | राजनांदगांव में व्यापम की B.Ed अनिवार्य परीक्षा संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा |
  • #UP FIRST | योगी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास और सुरक्षा पर रखे बड़े दावे |
  • #POLITICS FIRST तृणमूल कांग्रेस पर अस्तित्व का संकट, क्या पार्टी को बचा पाएंगी ममता बनर्जी? – कृष्णमोहन झा |
Login
  • Bharat first
  • Crime first
  • Politics first
  • Education first
  • Panchayat first
  • Sanatan first
  • Sanskriti first
  • Youth first
  • Live Tv
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube RSS
Public First News
Home»Astrology first»PM Modi in Uttarakhand: आदि कैलाश में मोदी, पीएम ने पार्वती कुंड में पूजा की
Astrology first

PM Modi in Uttarakhand: आदि कैलाश में मोदी, पीएम ने पार्वती कुंड में पूजा की

Public First NewsBy Public First NewsOctober 12, 2023No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पब्लिक फर्स्ट | देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के दौरे पर पिथौरागढ़ के ज्योलिंकांग पहुंच चुके हैं। जहां उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं। उन्होंने पीएम का उत्तराखंड में स्वागत किया। पीएम अपने इस दौरे पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही उनका गुंजी गांव के लोगों के साथ संवाद होने वाला है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देश की सीमा से लगे गांव गुंजी में पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। पीएम मोदी सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों के साथ बातचीत करेंगे साथ ही उनसे सीमा के हालात पर भी चर्चा होगी। और बाद में गुंजी गांव के लोगों के साथ भी संवाद करेंगे।

सुबह पार्वती कुंड में पीएम मोदी की पूजा

बता दें, पीएम मोदी पार्वती कुंड सुबह 9:15 बजे पहुंचे। जहां पीएम मोदी ने सबसे पहले मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना की और इस दौरान वो डमरू बजाते भी दिखाई दिए। पीएम पूरे भक्तिभाव के साथ मंदिर में पूजा करते नजर आए। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश का दर्शन किया उनके साथ सीएम धामी भी मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी आध्यात्मिक महत्व वाले जोगेश्वर धाम और पार्वती कुंड भी जाएंगे। पिथौरागढ़ को पीएम मोदी 4200 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा देंगे। बहुत सी योजनाओं का यहां शिलान्यास होगा।

पीएम ने कार्यक्रम को लेकर जाहिर की खुशी

पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के दौरे को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड के जन- जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसे और गति देने के लिए पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा। उन्होंने आगे लिखा की यहां के गुंजी गांव में लोगों से संवाद का अवसर भी मिलेगा। वो लिखते है की, इस दौरे में आध्यात्मिक महत्त्व के पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन की भी बेसब्री से इंतजार है। जहां वो पार्वती कुंड में पूजा और दर्शन करेंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री इस जगह पर पवित्र आदि-कैलाश से भी आशीर्वाद लेंगे।

पीएम मोदी स्थानीय लोगों से करेंगे बातचीत

वहां वह स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे। स्थानीय कला और उत्पादों पर प्रकाश डालने वाली एक प्रदर्शनी में भी जाएंगे। वे सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों के साथ भी बातचीत करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अल्मोड़ा जिले के जोगेश्वर पहुंचेंगे। वहां वे जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे। लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में करीब 224 पत्थर के मंदिर शामिल हैं।

सड़कें और पुल का होगा उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित 76 ग्रामीण सड़कें और 25 पुल का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा 9 जिलों में बीडीओ कार्यालयों के 15 भवन का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत बनी तीन सड़कों कौसानी बागेश्वर रोड, धारी-दौबा-गिरिछीना रोड और नगला-किच्छा रोड उन्नयन योजना का उद्घाटन होगा। आपको बता दें राष्ट्रीय राजमार्गों में अल्मोडा पेटशाल – पनुवानौला – दन्या (एनएच 309बी) और टनकपुर – चल्थी (एनएच 125) के उन्नयन कार्य का उद्घाटन किया जाएगा। यही नहीं 21,398 पॉली हाउस के निर्माण की योजना का भी शिलान्यास होगा ।

publicfirstnews.com

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांग्रेस की बातो पर भारी हैं बी .जे.पी के वादे
Next Article मारा गया इंडिया का मोस्ट वांटेड आतंकी और पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ
Public First News

Related Posts

Astrology first By Public First News0 Views

#ASTROLOGY FIRST | बड़े परिवर्तन करवायेगा ये ग्रहण – एक पखवाड़े में दो ग्रहण !! । जानिए ।

Astrology first September 6, 20250 Views
Astrology first By Public First News0 Views

#LUNAR ECLIPSE | 7 सितंबर 2025 : खग्रास चंद्रग्रहण – सामान्य नहीं है ये ग्रहण ।

Astrology first September 6, 20250 Views
Astrology first By Public First News0 Views

#ASTRLOGY FIRST | महाबली बुधादित्य योग से चमकेगा व्यापार और राजनीति का भाग्य |

Astrology first August 29, 20250 Views
Astrology first By Public First News0 Views

सोमवार से वर्षा का पांचवा नक्षत्र शुरू, 5 में दौर की वर्षा का वाहन जंबूक कराएगा वर्षा

Astrology first August 18, 20250 Views
Astrology first By Public First News0 Views

इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर भंवरी देवी ड्रग्स सप्लाई करते पकड़ी गई, 152 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, कीमत ₹5 लाख

Astrology first July 15, 20250 Views
Astrology first By Public First News0 Views

#ASTROLOGY FIRST | भोपाल में जगमगाएगा सितारों का महाकुंभ: कालिदास राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Astrology first June 27, 20250 Views

Comments are closed.

Top Posts

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views

Uttarkashi Tunnel Collapse : उत्तरकाशी टनल से निकाले गए सभी 41 मजदूर

November 28, 2023271 Views
1 2 3 … 1,394 Next
Don't Miss

#MP FIRTS | इंदौर में LAC ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 का शुभारंभ, 15 देशों के बीच चमका मध्यप्रदेश |

By Public First News MP FIRST June 6, 20260 Views

इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश ने एक बार फिर वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई…

MP FIRST By Public First News

# MP FIRST रायसेन बस हादसा: दो बसों की भीषण टक्कर में कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

June 5, 2026 MP FIRST
MP FIRST By Public First News

#MP FIRST | भस्म आरती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: श्रद्धालुओं से ₹2500 प्रति व्यक्ति वसूली का मामला, तीन प्रकरणों में अनियमितता मिली |

June 5, 2026 MP FIRST
CG FIRST By Public First News

#CG FIRST | विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, महापौर समेत सैकड़ों नागरिक हुए शामिल |

June 5, 2026 CG FIRST
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
Editors Picks
Top Reviews
Advertisement
Most Popular

Rampur By Election 2022: भगवान राम के नाम वाले रामपुर में पहली बार कोई हिंदू विधायक बना है

December 18, 20225K Views

उत्तरकाशी टनल हादसा : उम्मीद का एक और दिन

November 23, 2023513 Views

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त

July 5, 2023408 Views
About Us
About Us

Public First News
Corporate Office: E/7/ HIG-139, Arera Colony, Bhopal 462016 (M.P)
Phone: 0755-7967937

Email: info@publicfirstnews.com, publicfirstnewstv@gmail.com

Public First News
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • Latest News
  • Crime first
  • India first
  • Politics first
  • City first
  • Astrology first
  • Sports first
Powered by Public First News, Copyright © 2026. All rights reserved by Public First News

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?